11 अगस्त दिन शुक्रवार का पंचांग: जानिए क्या कहते है आज आपके सितारे

◆आज का पंचांग◆

।।आज का दिन मंगल मय हो 11 अगस्त दिन शुक्रवार।।

11 अगस्त दिन शुक्रवार का पंचांग: जानिए क्या कहते है आज आपके सितारे ऋतु- वर्षा
मास-भाद्रपद
सूर्य दक्षिणायन
सूर्योदय:-05:29
सूर्यास्त:-06:31
राहू काल(अशुभ समय) सुबह
10:30से 12:00 तक
तिथि-चतुर्थी
पक्ष:-कृष्ण
दिसाशूल-पश्चिम

।।आज का राशिफल।।

(ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
? मेष:- आज आपका मन व्यथित रहेगा।मित्रों से मुलाकात होगी । व्यापारिक समझौते आपको लाभ देंगे। थोड़ी विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

सुझाव:- आज आप बजरंगबाण का पाठ करें लाभ होगा।

शुभ रंग:- गुलाबी।

(वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)
?वृष:- आज स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियां बढ़ सकती हैं।पारिवारिक स्थितियां अनुकूल रहेंगी।व्यावसायिक लाभ होगा अर्थ दशा सुधरेगी। पारिवारिक वातावरण व्यवस्थित होगा।

सुझाव:- आज आप हनुमान जी को गेंदे के पुष्प से बनी माला अर्पण करें लाभ होगा।

शुभ रंग :- कत्थई।

(का,की कु, के, को हा, घ ,छ, )
? मिथुन:- आज आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।घर में कोई मांगलिक कार्य होने की सम्भावना है।खोई हुवस्तु मिल सकती है। घर मे बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

सुझाव:- आज आप मयूर का दर्शन करें लाभ होगा।

शुभ रंग – नीला।

(डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
? कर्क:-आज आपके सोचे हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं।आर्थिक लाभ होने की सम्भावना है।माता लक्ष्मी की कृपा रहेगी। सोचे हुवे केसरी पुरहोंगें।

सुझाव:- आज आप भोलेनाथ का स्मरण कर कार्य आरम्भ करें लाभ होगा।

शुभ रंग – चॉकलेटी।

(मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
?सिंह:- आज आपका दिन अत्यंत मंगलकारी है।यात्रा से लाभ होने की सम्भावना है।पारिवारिक सहयोग मिलेगा कृषिकार्यों में उचित लाभ मिलेगा। अर्थ पक्ष व्यवस्थित रहेगा।

सुझाव:- आज आप घर पर बनी खीर देवालय मे अर्पण करें लाभ होगा।

शुभ रंग – फिरोजी।

( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ टो)
??कन्या:- आज आपके घर कोई अतिथि आपसे मिलने आ सकता है।आपके व्यवसाय में प्रगति होने की सम्भावना बन रही है।अर्थ पक्ष उत्तमोत्तम रहेगा।

सुझाव:-आज आप हरे फल का दान करें लाभ होगा।

शुभ रंग – लाल।

(रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
तुला:- आज आपको मनोरंजन के अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं।रचनात्मक कार्यों में प्रगति मिलेगी। यात्रा से लाभ मिलेगा। पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा। आर्थिक पक्ष उत्तम होगा।

सुझाव:- आज आप किसी गरीब व्यक्ति को वस्त्र दान करें लाभ होगा।

शुभ रंग – हल्का पीला।

(ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
?वृश्चिक:- आज आपके व्यवहार कुशलता से लोग प्रभावित हो सकते हैं।किसी निरीह को भूल कर भी न निरादर करें अर्थ पक्ष उत्तम रहेगा।

सुझाव:- आज आप लाल टीका लगाकर घर से बाहर जाएं लाभ होगा।

शुभ रंग – श्वेत।

(ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
?धनु:- आज आपके आत्मसम्मान में वृद्धि होगी।आपके कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी।नवीन कार्य आपको लाभ देगा। नए मित्रों से लाभ मिलेगा।

सुझाव:- आज आप माँ भगवती को सुगन्धित पुष्प अर्पण करें लाभ होगा।

शुभ रंग – सुनहला।

(भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
?मकर:- आज आप अत्यधिक व्यस्त रहेंगे।आपका आर्थिक स्थिति बिगड़ सकता है इसलिए अत्यधिक खर्च से बचें।व्यवसायिक कार्यों में सामान्य लाभ मिलसकता है।

सुझाव:- आज आप सफेद तिल का दान करें लाभ होगा।

शुभ रंग:- बैगनी।

?कुम्भ:- आज समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। लोग आपके कार्यों की सराहना करेंगे।आर्थिक पक्ष सुदृढ़ रहेगा। परिवारजनों से सुमधुर संबंध बनेगें।

सुझाव:- आज आप देवालय में नारियल अर्पण करें लाभ होगा।

शुभ रंग- केसरिया।

(दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
?मीन:- आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है।अचानक धनलाभ होने की सम्भावना बन रही है। प्रायोगिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

सुझाव:- आज आप माँ संतोषी की आराधना करें लाभ होगा।

शुभ रंग – आसमानी।

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1 आज भाद्रपद माह कृष्णपक्ष चतुर्थी है।
2 आज श्री गणेश चतुर्थी व्रत है जिसे बहुला चतुर्थी भी कहते है।

।।प्रेरणा दाई चौपाई।।

सम जम नियम फूल फल ग्याना।
हरि पड़ रति रस बेद बखाना।।

अर्थ:- सम यम नियम ही पुष्प के समान जिव को सुगन्धित करते है,और यही फूल जब फल के रूप में परिणित होता है तो वही ज्ञान कहलाता है। और श्री हरि के चरणों में प्रीति ही समस्त वेदों का रस है ऐसा वेदों ने गया है।

।।आप सब का मंगल हो ।।

।।इति शुभम् ।।

।।आचार्य स्वामी विवेकानंद ।।
।।संगीत मय श्रीरामकथा श्रीमद्भागवत कथा प्रवक्ता व ज्योतिर्विद।।
।।श्री अयोध्या धाम ।।
सम्पर्कसूत्र :-9044741252

Back to top button