11 मई 2020 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष — आपके कई महत्वपूर्ण कार्य सम्पूर्ण होंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे। स्वजनों का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। अपने आप को संयमित रखें। राजकीय कार्यों की बाधा दूर होगी। किसी मार्गदर्शक का लाभ लेंगे।

वृषभ — जॉब में प्रगति को लेकर आशंकित रहेंगे। भोग-विलास के प्रति लिप्सा बढ़ेगी। लोगों पर सहज विश्वास करने से बचें। अनावश्यक मामलों को तूल देने से बचें। कार्यों में विलम्ब हो सकता है।

मिथुन — अपनी क्षमताओं का अच्छा इस्तेमाल कर पायेंगे। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। परेशानियों का अन्त होगा। बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कर्क — परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। ऑफिस के कार्यों में काफी रुचि लेंगे। जॉब में प्रमोशन की सम्भावना बन सकती हैं। अपने काम पर फोकस करने में आसानी होगी। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा।

सिंह — अपने व्यवहार में संयम बनाकर रखें। प्रेम-सम्बन्धों में खुशहाली रहेगी। नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। शेयर मार्केट से जुड़े हुये कार्यों में सफलता मिलेगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा।

कन्या — अनावश्यक तनाव लेने से बचें। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। रुके हुये कार्यों को लेकर समस्या हो सकती है। अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। घर में कुछ फेरबदल कर सकते हैं।

तुला — अचानक से धन लाभ हो सकता है। विदेशी मित्रों से बात हो सकती है। नये प्रगतिशील विचारों को काफी महत्व देंगे। तकनीक का अच्छा प्रयोग करने की कोशिश करेंगे। अपने सम्पर्कों का अच्छा इस्तेमाल कर पायेंगे।

वृश्चिक — व्यवसाय में संघर्षपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती हैं। निजी जीवन में प्रसन्नता रहेगी। जीवनसाथी आपकी बहुत अच्छी तरह से देखभाल करेगा। कोई बड़ा निर्णय लेने के बजाय पुराने कार्यों को ही पूर्ण करें। माता-पिता से सलाह लें।

धनु — महिलाओं के लिये दिन आज विशेष तौर पर काफी लाभकारी रहने वाला है। दाम्पत्य जीवन को लेकर सन्तुष्ट रहेंगे। मित्रों की सहायता से रुके हुये कार्य पूरे होंगे। आय में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। परिवार के लोगों के साथ बैठकर पकवानों का आनन्द उठायेंगे।

मकर — कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो सकता है। धन की बर्बादी हो सकती है। किसी को धन उधार देने से बचें। कोई पुरानी घटना सामने आ सकती है। शरीर में थकान और आलस्य रहेगा।

कुम्भ — परिजनों का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे। सकारात्मक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहेंगे। कोई पुराना प्रयास आज रंग लायेगा। शुभचिन्तकों से काफी देर तक बात करेंगे। ऐश्वर्य और आरामपूर्वक दिन बीतेगा।

मीन — भाग्य में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म में आपकी रुचि जागृत होगी। किसी नयी जॉब के लिए इन्टरव्यू की तैयारी कर सकते हैं। सोशल मीडिया में आज सक्रियता बढ़ेगी। राजनीतिक मामलों में ज्यादा रुचि लेंगे।

Back to top button