106 साल की अम्मा के धाकड़ वीडियो देखकर बढ़ जाएगी भूख

नई दिल्ली : 60 की उम्र में पहुंचने के बाद लोगों को अपनी उम्र का अहसास होने लगता है. उन्हें लगने गलत है कि वह बूढ़े हो गए हैं और उनका शरीर किसी काम का नहीं रह गया है.
ऐसा अक्सर होता है कि 60 के बाद लोगों के हाथ-पैर काम करना बंद हो जाते हैं. लेकिन एक ऐसी बुजुर्ग महिला हैं, जिन्होंने अपनी उम्र के 106 बसंत पूरे कर लिए हैं. फिर भी वह इस उम्र में लजीज खाना बनाती हैं, जिसकी दीवानी पूरी दुनिया है. वह इस उम्र में यूट्यूब पर मशहूर हो गई हैं. मस्तनम्मा यूट्यूब की सबसे उम्रदराज यूट्यबूर बन चुकी हैं. इनके चैनल को इनका पोता के. लक्ष्मण हैंडल करता है. 106 साल की होने के बाद भी उनका जलवा बरकरार है.
अभी अभी: वरुण गाँधी के बाद अब बीजेपी के इस बड़े नेता का आपत्तिजनक वीडियो हुआ लीक, देश में मचा हडकंप
आंध्र प्रदेश की 106 साल की मस्तनम्मा ने एक मिसाल कायम की है. वह पारंपरिक तरीके से बेहद स्वादिष्ट खाना पकाती हैं. वह अपनी रेसिपी के वीडियो यूट्यूब पर अपलोड कर सभी को इस कला से रूबरू करवा रही हैं.
मस्तनम्मा के वीडियो यूट्यूब पर Country Foods नाम के पेज पर मिल जाएंगे. इस पेज को ढाई लाख से ज्यादा लोग सब्स्क्राइब कर चुके हैं.
वह सभी तरह की रेसिपी बनाती हैं. वह चाहे वेज हो या नॉनवेज. वह कम मसालों में भी स्वादिष्ट खाना बनाती हैं. उनकी इस कोशिश की वजह से भारतीय ग्रामीण व्यंजन को पूरी दुनिया तक पहुंचा रही हैं.





