आठ दिन में ‘102 नॉट ऑउट’ ने कमाये इतने करोड़

अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की जोड़ी ने बरसों बाद फिर एक हिट दे दी है। ‘102 नॉट ऑउट’ बढ़िया कमा रही है। आठ दिन में इस फिल्म ने 29.55 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।

शुक्रवार को इसे 1.85 करोड़ रुपए मिले हैं। यह इसका दूसरा शुक्रवार था, पहले को इसे 3.52 करोड़ मिले थे। देखा जाए तो खास गिरावट नहीं आई है, अब तो इसकी स्क्रीन भी कम हुई हैं।

‘102 नॉट आउट’ को खूब तारीफ मिल रही है। सिनेमाघरों में अभी भी इसके शो फुल चल रहे हैं। अाम दिनों में भी इस फिल्म को खासी कमाई हुई है।

कहा भी जा रहा था कि इस फिल्म को परिवार ही चला सकते हैं क्योंकि इसका कंटेंट ही एेसा है। तय है कि इसकी दौड़ लंबी होगी। यह उन फिल्मों में से है जो पहले दिन कम कमाती हैं और तारीफों के दम पर लंबी चलती हैं।

उमेश शुक्ला ने बढ़िया फिल्म बनाई है। इसे देखते हुए इमोशनल न होना, असंभव लगता है। परिवारों को यह मनोरंजन पसंद आने वाला है। एक अलग कहानी है जो काफी कुछ सिखा जाती है।

विदाई में पापा को गले लगा आंसू नहीं रोक पाईं नेहा धूपिया, देखिए तस्वीरें

एक बड़ी दिक्कत ‘अवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर’ है। यह फिल्म धमाकेदार कमाई कर रही है और 200 करोड़ के करीब पहुंच गई है।

अमिताभ बच्चन की फिल्मों की ओपनिंग की बात करें तो पिछले कुछ साल में उनकी सबसे अच्छी फिल्म ‘वजीर’ रही थी जिसे पहले दिन 5.57 करोड़ रुपए मिले थे। यह बात अलग है कि फिल्म हिट नहीं हो पाई थी। हिट फिल्म ‘पीकू’ को पहले दिन 5.32 करोड़ रुपए मिले थे। ‘बिग बी’ की सुपरहिट फिल्म ‘पिंक’ 4.32 करोड़ पहले दिन कमा पाई थी। ‘भूतनाथ रिटर्न्स’ का पहला दिन 4.07 करोड़ का था। ‘तीन’ कमजोर रही थी और इसे केवल 2.62 करोड़ रुपए पहले दिन मिले थे। सबसे बुरा हाल राम गोपाल वर्मा की ‘सरकार 3’ का रहा था। इस फ्लॉप फिल्म को 2.10 करोड़ रुपए ही पहले दिन मिले थे।

ऋषि कपूर और अमिताभ ने मिलकर इसका प्रचार बिल्कुल अलग ढंग से किया। सोशल मीडिया पर दोनों के कई वीडियोज आए। वैसे लंबे समय बाद अमिताभ-ऋषि की जोड़ी बड़े परदे पर लौटी हैं। ये बड़े परदे पर उनकी 27 साल बाद वापसी है।

इस फिल्म अमिताभ अपने पूरे रंग में नजर आए हैं। उन्हें पूरे वक्त ऋषि कपूर को छेड़ते हुए देखा जा सकता है। ‘ओह माय गॉड’ जैसी फिल्म बनाने वाले नेशनल अवॉर्ड विनर उमेश शुक्ला की फिल्म ‘102 नॉट आउट’ बुजुर्ग बाप-बेटे की कहानी है, जिसमें अमिताभ पिता और ऋषि बेटे की भूमिका में हैं।

सौम्या जोशी के नाटक पर आधारित ये फिल्म न सिर्फ़ हर तरह के इमोशन को परिभाषित करती है बल्कि ये एक फन स्टोरी भी है। फिल्म में 75 साल के बेटे की भूमिका निभा रहे ऋषि कपूर अमिताभ के साथ फिर से स्क्रीन शेयर कर बेहद खुश हैं। इससे पहले ‘कपूर एंड संस’ में ऋषि 90 साल के बुजुर्ग का रोल निभा चुके हैं जबकि सालों से बिग बी पर्दे पर बुजुर्ग वाले रोल निभाते रहे हैं लेकिन इस बार परदे पर उनकी उम्र का ग्राफ और चढ़ा है। हाल के वर्षों में अमिताभ ने ‘पीकू’, ‘शमिताभ’ और ‘तीन’ जैसी फिल्मों में उम्रदराजी दिखाई है।

Back to top button