100km/h की स्पीड से आई और 2 पेड़ के बीच जा फंसी, गाड़ी काटकर निकली गई लाशें

देवरिया.यहां पर मुसैला-भागलपुर रोड पर मगहरा पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद पलट गई। इसमें चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रुप से घायल है। पहले सभी लोगों को डिस्ट्रिकट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, बाद में उन्हें गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया।बरात से लौट रहे थे लोग
-घटना रविवार रात की है। ये सभी लोग नरियांव गांव से देवरिया शहर में आई बारात में रविवार रात को लौट रहे थे। उस वक्त तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। बताया जा रहा है कि बोलेरो की स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा थी। इस हादसे में 4 लोगों की ऑन स्पॉट मौत हो गई। वहीं, राहगीरों ने गाड़ी में फंसे 6 लोगों को निकाला।
-वहीं, एक मृतक के चाचा ने कहा, ” घटना ड्राइवर की वजह से हुआ है। वह नशे में था। तेज रफ्तार की वजह से उसे गाडी अनियंत्रित हो गई। पेड़ से टकरा गई। उसमें चार लोगों की मौत हो गई।
ये भी पढ़ें: बढ़ते साइबर क्राइम से परेशान गुरुग्राम के लोग, PM मोदी ने भी जताई चिंता
– इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ रोहित शर्मा ने कहा,” ये सभी लोग बारात से लौट रहे थे। एक्सीडेंट में चार लोगों की मौत हो गई।6 लोगों को गोरखपुर रेफर किया गया है।”





