तो इसलिए जल्द ही 100 रुपये के नोट को भी बदलने की तैयारी में सरकार

500,200 और 50 रुपये के नये नोट लाने के बाद अब सरकार 100 रुपये का भी नया नोट लाने की तैयारी कर रही है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अगले साल अप्रैल तक 100 रुपये का नए नोट की छपाई शुरू हो जाएगी.तो इसलिए 100 रुपये के नोट को भी बदलने की तैयारी में सरकार

मीडिया रिपोट् र्स के मुताबिक भारतीय रिजर्व बैंक अगले साल अप्रैल में 100 रुपये के नये नोट की छपाई शुरू कर सकता है. यह काम 200 रुपये के नोट की छपाई पूरी होने के बाद शुरू हो जाएगा. रिपोर्ट में कहा गया है कि 100 रुपये के नए नोटों का डिजाइन भी नई सीरीज के बाकी नोटों की तरह ही होगा. हालांकि इनका आकार पुराने नोट के समान ही होगा. नये नोट आने के बाद 100 के पुराने नोट बंद नहीं होंगे और वह भी अन्य नोटों की तरह लीगल टेंडर रहेंगे.

ये भी पढ़े: अभी-अभी: हो गया ऐलान, अब नोटबंदी- जीएसटी सब भूल जाओगे!

दरअसल दुनिया के कई देशों की सरकारें समय-समय पर नोटों का डिजाइन बदलती रहती हैं. ऐसा जमाखोरी और कालेधन पर लगाम कसने के लिए किया जाता है. नोटबंदी के बाद से मोदी सरकार भी लगातार इसी कोश‍िश में जुटी हुई है. सरकार 200 और 50 रुपये के भी नये नोट निकाल चुकी है. हालांकि सर्कुलेशन में इनकी तादाद बढ़ने में अभी समय लगेगा.

 
Back to top button