100 किलो का यह सोने का सिक्का बना बड़ा रहस्य, इसके बारे में जानकर अच्छे-अच्छे हुए हैरान…

‘द बिग मैपल लीफ’ नाम के सोने का सिक्का साल 2017 में चोरी हो गया था। इस चार लोगों ने बोड म्यूजियम से चुरा लिया था। बीते दिनों इस मामले पर सुनवाई हुई। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस सिक्के का इतिहास बड़ा रोचक है। आज हम आपको इसी के बारे में बताएंगे-

‘द बिग मैपल लीफ’ की कहानी 2007 में शुरु हुई थी। यह उन 5 सिक्कों में से एक है, जिन्हें रॉयल कनेडीअन मिंट (सिक्के बनाने वाला कारखाना) ने बनाया था। इस कंपनी ने एक ऐसी तकनीक बनाई थी, जिसके ज़रिए वह 99.999 फीसदी शुद्ध सिक्के बनाता था। 1982 में इसने 99.99 फीसदी शुद्ध सोने का सिक्का बनाया था। 

तो इस वजह से मगरमच्छ की मौत के बाद रोया पूरा गांव, बस एक बार गांव वालों के लिए किया था ये काम…

 

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस सिक्के का वजन करीब 100 किलो है और इस दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सिक्का माना जाता है। कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 30 करोड़ 38 लाख रुपए से भी ज्यादा है। इस सिक्के पर क्वीन एलिजाबेथ II की फोटो बनी है। इस सिक्के को एक अज्ञात कलेक्टर से लोन पर लेकर बोड म्यूजियम में रखा गया था। 2007 में द बिग मैपल लीफ नाम के इस गोल्ड के सिक्के को गिनेस बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड में दुनिया के सबसे बड़े सिक्के के तौर पर दर्ज किया गया।

बता दें कि 27 मार्च 2017 को इस सिक्के को जर्मनी स्थित बोड म्यूजियम से चुरा लिया गया। चूंकि सिक्का काफी भारी था इसलिए इसे चुराने के लिए सीढ़ी, एक ठेला और रस्सी का इस्तेमाल किया। इस मामले में जांच के दौरान पुलिस ने चारों अभियुक्तों को तो गिरफ्तार कर लिया, लेकिन सिक्के का कहीं पता नहीं चला।

Back to top button