हवलदार खुदकुशी विवाद में घिरे एसपी समेत हटाए गये 10 पुलिस कप्तान

भोपाल .विधानसभा चुनाव से पहले कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के मद्देनजर राज्य सरकार ने पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर बदलाव किया है। 10 जिलों के पुलिस अधीक्षकों को हटा दिया है। जबकि भोपाल दक्षिण सहित चार जिलों के प्रभार बदले गए हैं। गृह विभाग ने शनिवार को 22 आईपीएस अफसरों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इस सूची में भिंड एसपी अनिल सिंह कुशवाहा भी हैं। हाल ही में सिंह और उनके जिले में ही पदस्थ हवलदार रामकुमार शुक्ला के बीच बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ था। इसके बाद शुक्ला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। भोपाल दक्षिण एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा को सीहोर एसपी बनाया गया है। जबकि उनके स्थान पर फिलहाल किसी की पदस्थापना नहीं की गई है। एसपी के बाद आईजी स्तर के अफसरों की सूची भी जल्दी जारी होगी। 
हवलदार खुदकुशी विवाद में घिरे एसपी समेत हटाए गये 10 पुलिस कप्तान

पूरी सूची…

– 22 आईपीएस अफसरों की नई पदस्थापना
– आरएस मीना आगर मालवा 26वीं बटालियन गुना
– हिमानी खन्ना एसपी राजगढ़ 2री बटालियन ग्वालियर
– अनिल सिंह कुश्वाहा एसपी भिंड 15वीं बटालियन इंदौर
– मनीष कपूरिया एसपी सीहोर एआईजी पीएचक्यू
– अविनाश सिंह एसपी गुना 23वीं बटालियन भोपाल
– आरआरएस परिहार एसपी बुरहानपुर 10वीं बटालियन सागर
– चंद्रशेखर सोलंकी भोपाल (रेडियो) 32वीं बटालियन उज्जैन
– एसएस गौर एसपी अशोक नगर 25वीं बटालियन भोपाल
– रुडोल्फ अल्वारेज एसपी सिंगरौली 18वीं बटालियन शिवपुरी
– प्रशांत खरे एसपी बड़वानी एसपी भिंड
– सिद्धार्थ बहुगुणा एसपी भोपाल (दक्षिण) एसपी सीहोर
– निमिष अग्रवाल 26वीं बटालियन गुना एसपी गुना
– आबिद खान एसपी सीधी 24वीं बटालियन रतलाम
– सिमाला प्रसाद एसपी डिंडोरी एसपी राजगढ़
– विपुल श्रीवास्तव राजभवन एसपी डिंडोरी
– विनायक वर्मा एएसपी उज्जैन राजभवन
– मनोज श्रीवास्तव 15वह बटालियन इंदौर एसपी सीधी
– विजय खत्री 32वीं बटालियन उज्जैन एसपी बड़वानी
– विनीत कुमार जैन 23वीं बटालियन भोपाल एसपी सिंगरौली
– मनोज सिंह 24वीं बटालियन रतलाम एसपी अागर मालवा
– पंकज श्रीवास्तव 2री बटालियन ग्वालियर एसपी बुरहानपुर
– डीएस भदौरिया 17वीं बटालियन भिंड एसपी अशोक नगर

कपूरिया हटना चाहते थे, बहुगुणा सीएम की पसंद

– सीहोर एसपी मनीष कपूरिया स्वास्थ्य कारणों से मैदानी पोस्टिंग से हटना चाहते थे। उनकी जगह भेजे गए सिद्धार्थ बहुगुणा मुख्यमंत्री की पसंद बताए जा रहे हैं।
– बहुगुणा को भोपाल में छह माह ही हुए थे। राजगढ़ एसपी हिमानी खन्ना ने भी हटने की इच्छा जाहिर की थी। उनकी जगह सांसद भागीरथ प्रसाद की बेटी सिमाला प्रसाद को भेजा गया है।

मीना फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में हटे

– आगर मालवा एसपी आरएस मीना फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में हटाए गए। उनकी पत्नी ममता चाचौड़ा से भाजपा विधायक हैं।

इसे भी देखें:- अपने घर वडनगर पहुंचे पीएम, मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा पूरा गांव

परिहार कानून व्यवस्थानहीं संभाल पा रहे थे

– बुरहानपुर एसपी आरआरएस परिहार 25 लाख की बैंक कैश वेन लूट और भारत-पाक मैच के दौरान कुछ लोगों पर देशद्रोह का केस दर्ज करने के मामले में हटाए गए।

अग्रवाल को 6 माह पहले हटाया, फिर एसपी बनाया

– 2010 बैच के अफसर निमिष अग्रवाल को छह माह पहले टीकमगढ़ से हटाया गया था। भाजपा के स्थानीय नेता उनसे नाराज थे। उन्हें फिर गुना एसपी बनाया गया है।
– टीकमगढ़ थाने में किसानों के कपड़े उतरवाने की घटना के बावजूद टीकमगढ़ एसपी कुमार प्रतीक को नहीं हटाया गया। डीआईजी केसी जैन इस मामले की जांच कर रहे हैं।
Back to top button