पंजाब: गुरु अमरदास नगर से रात 10 बजे 4 साल के बच्चे को किडनैप करने की कोशिश

 

जालंधर।वेरका मिल्क प्लांट के पास स्थित गुरु अमर दास नगर में रात करीब 10 बजे उस समय सनसनी फैल गई जब 4 साल के माही मलिक ने शोर मचाया कि उसे स्कार्पियो गाड़ी में आए 4 लोगों ने जबरन ले जाने की कोशिश की। सीसीटीवी कैमरे में गाड़ी कैद हो गई है।
  पंजाब: गुरु अमरदास नगर से रात 10 बजे 4 साल के बच्चे को किडनैप करने की कोशिश
– गाड़ी पर लोकल नंबर था और उनके लास्ट में 0093 लिखा था। गाड़ी फोकल पॉइंट के सुरजीत सिंह के नाम पर बताई जा रही है। गुरु अमर दास नगर के रहने वाले अनिल मलिक ने कहा कि वह बीकानेर स्वीट शॉप चलाते हैं। रात 10.15 बजे गाड़ी में 4 लोग आए।
-उनके चेहरे रुमाल से ढके थे। वह उनके बेटे को जबरन गाड़ी में बैठाने लगे। बेटे ने शोर मचाया तो लोग घरों से बाहर गए। इसलिए गाड़ी में बैठकर किडनैपर भाग निकले। देर रात साढ़े 12 बजे एसएचओ-1 नवदीप सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह किडनैपिंग का मामला नहीं लग रहा है।

इसे भी देखें:- रोहिंग्या मुस्लिमों के समर्थन में उतरा सबसे खतरनाक आतंकी मसूद अजहर, म्यांमार को दी धमकी

– शिकायतकर्ता अनिल बेटे की किडनैपिंग की कोशिश की बात कह रहा है। पुलिस को यह पता चला कि यह कोई विवाद है और सीसीटीवी कैमरे में आए युवक ट्रेस किए जा रहे है ताकि सारा मामला क्लियर हो सके।
पिता का आरोप- चेहरा रुमाल से ढक आए थे आरोपी, बेटे ने शोर मचाया तो भाग गए|
Back to top button