RBI ने 10 रुपये के असली-नकली सिक्कों को लेकर किया बड़ा खुलासा

बाजार में जब 10 रुपये के नकली और असली सिक्कों को लेकर जंग छिड़ी तो असली सिक्के के अस्तित्व पर ही प्रश्नचिह्न लग गया। जिसके बाद अब हालात ये हो गयी है कि 10 रूपये के सिक्के न तो दुकानदार ले रहे हैं और न ही ग्राहक। मजेदार बात तब हुई जब  सभी बैंकों ने भी इन सिक्कों को लेने से साफ इंकार कर दिया। जिसके बाद ये बात रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआइ) तक पहुंची। तब आरबीआइ ने इसकी जाँच की तो पाया, कि असली और नकली सिक्कों के चक्कर में असली सिक्को को ही नकली बना दिया गया है।

RBI ने 10 रुपये के असली-नकली सिक्कों को लेकर किया बड़ा खुलासा

10 रूपये के सिक्के को लेकर हुआ बवाल

वहीं 10 के सिक्कों का लेनदेन बंद होने के बाद सबसे ज्यादा परेशानी व्यापारियों और दुकानदारों को हो रही है। दरअसल, कई व्यापारियों और दुकानदारों के पास 10 के सिक्कों की अच्छी-खासी संख्या है। वहीं आपको बता दें कि भारत सरकार ने 10 के कोई सिक्कों पर कोई बैन नहीं लगाया है। जिसको देखते हुए 10 का सिक्का ना लेना अपराध है।

ऐसे हो रहे हैं असली और नकली सिक्कों की पहचान

असली सिक्के में एक ओर 10 के अंक के ऊपर रुपये का साइन बना है, जबकि नकली सिक्के में केवल 10 का अंक है। असली सिक्के में जिस ओर 10 का अंक है, उस ओर ऊपर 10 पट्टी बनी हैं, जबकि नकली में 15 पट्टी हैं। असली सिक्के में भारत और इंडिया अलग-अलग लिखा है। नकली में दोनों एक साथ लिखा है। वहीं अधिकारीयों का कहना है कि सभी बैंक सिक्के ले रहे हैं और बैंक खुद बांट भी रहे हैं। फ़िलहाल अभी छोटी ब्रांच के बैंकों दिक्कत हो रही है।
Back to top button