10 अप्रैल 2020 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन

मेष — मांगलिक कार्य होने के योग बन रहे हैं। सभी काम आसानी से होंगे। रोमांटिक मूड में रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। शारीरिक तौर पर काफी सक्रिय रहेंगे। शाम के समय तनाव की स्थिति हो सकती है।

वृषभ — अनावश्यक विवादों से दूर रहें। जॉब में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहने वाली है। विरोधी परास्त होंगे। अधिकारी आपका उत्साहवर्धन करेंगे। वैवाहिक सम्बन्धों में प्रगाढ़ता रहेगी।

मिथुन — सन्तान के भविष्य को लेकर चिन्तित होंगे। मान-सम्मान में कमी आ सकती है। कारोबार की स्थितियाँ प्रतिकूल हो सकती है। अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। किसी अजनबी व्यक्ति पर भरोसा न करें। घर में ही समय बिताना उचित रहेगा।

कर्क — आसपास का वातावरण थोड़ा कष्टकारी हो सकता है। जीवनसाथी की बात बुरी लग सकती है। व्यापार में समस्या आने की आशंका है। परिस्थितियों का ठीक तरह से आकलन नहीं कर पायेंगे। किसी महत्वपूर्ण फैसले को लेकर अनिश्चितता रहेगी।

सिंह — निजी जीवन की समस्याओं से निपटने में आसानी होगी। सम्बन्धों और सम्पर्कों से लाभ मिल सकता है। परिजनों से काफी अच्छा संवाद स्थापित होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। रात को मौसमी बुखार की समस्या हो सकती है।

कन्या — ज्ञानार्जन की प्रवृत्ति रहेगी। नयी-नयी चीजों को सीखने की इच्छा होगी। परिवार के लोगों के साथ बैठकर कोई फिल्म या टीवी सीरियल का आनन्द उठायेंगे। स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ उठायेंगे। विवेकपूर्ण फैसले लेंगे।

तुला — आपके समर्पण और प्रयासों की प्रशंसा होगी। आपका व्यवहार काफी नियन्त्रित रहेगा। भोजन के पाचन की समस्या हो सकती है। पुराने दोस्तों से बातें होगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

वृश्चिक — दोस्तों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। लोग आपकी बातों का बुरा मान सकते हैं। किसी चीज को लेकर परेशान और तनाव में रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में कलह रहेगी। कहीं बाहर जाने से बचें।

धनु — लव लाइफ के लिये दिन काफी अनुकूल रहने वाला है। आपके पराक्रम और पुरुषार्थ की प्रशंसा होगी। मन आज काफी प्रसन्न रहने वाला है। आपके परिवार में किसी आयोजन का प्लान हो सकता है। घर के सदस्यों के साथ किसी इंडोर गेम का आनन्द ले सकते हैं।

मकर — प्रोफेशनल लाइफ काफी अच्छी रहने वाली है। स्वास्थ्य समस्याओं से निजात मिलेगी। बॉस आपकी काफी इज्जत करेंगे। सभी काम आसानी से पूरे हो जायेंगे। परिवार में सौहार्द का वातावर्ण रहेगा।

कुम्भ — कोई बुरी खबर आ सकती है। धन अनावश्यक खराब होने के योग बन रहे हैं। कारोबारी समस्या का निदान होगा। धन कहीं फंस सकता है। अपनी छवि को अच्छा रखने का प्रयास करें।

मीन — परिवार में हलचल उत्पन्न हो सकती है। बच्चों को लेकर चिन्ता रहेगी। घर की बात न बिगड़े इसका ध्यान रखें। प्रेम-सम्बन्ध को लेकर थोड़े असहज हो सकते हैं। अपने मन की बात किसी से शेयर न करें।

Back to top button