1 हफ्ते बाद SAMSUNG के इस फ़ोन की दस्तक, आज ही जान लें सबसे धमाकेदार फीचर्स

सैमसंग आगामी 11 अक्टूबर को अपना पहला चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है. बताया जा रहा है कि इसका नाम Samsung Galaxy A9 या Galaxy A9 Star Pro प्रो हो सकता है. आपको जानकारी के लिए बता दें कि सैमसंग के चार रियर कैमरे वाले फोन को लॉन्च किए जाने की उम्मीद काफी तेज है. अब इंटरनेट पर एक नई रिपोर्ट सामने आई है जिसमें इस हैंडसेट के ज़्यादातर अहम स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक कर दिए गए हैं. आइए जानते है उनके बारे में विस्तार से…

Samsung Galaxy A9 Star Pro के चारों रियर कैमरे का पूरा ब्योरा रिपोर्ट में बताया गया है. साथ में रैम, स्टोरेज और अन्य स्पेसिफिकेशनका भी खुलासा कंपनी ने कर दिया है. फ़ोन में 6.28 इंच का फुल-एचडी+ (1080×2280 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले पैनल दिए जाने की उम्मीद है. यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आएगा. फ़ोन में 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दिए जाने की संभावना है. फोन में पिछले हिस्से पर 24 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा. यह एफ/1.7 अपर्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन के साथ आएगा. वहीं इसके साथ 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर होगा, लाइव फोकस और एफ/2.2 अपर्चर से लैस.

जबकि फ़ोन का तीसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का बताया जा रहा है. यह वाइड एंगल सेंसर एफ/2.4 अपर्चर और 120 डिग्री व्यूइंग एंगल के साथ आएगा. वहीं अंत में इसमें 10 मेगापिक्सल का सेंसर होगा जो एफ/2.4 अपर्चर और 2x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ बताया जा रहा है. इसकी कीमत को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नही आई है. 

Back to top button