1 करोड़ युवाओं को मोदी सरकार का तोहफा, मिलेगा 8 हजार का आर्थिक मदद

नई दिल्ली। देश में बेरोजगारी की फैलती जाल को ध्यान में रखकर मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मोदी सरकार ने कम पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए एक योजना की शुरुआत की है। यदि आप 10वीं/12वीं से भी कम पढ़ें लिखे हैं तो इस योजना ने अपना भविष्य आर्थिक तौर पर सुरक्षित कर सकते हैं। इस योजना के तहत केंद्र सरकार फ्री में ट्रेनिंग की सुविधा दे रही है जो आपको अच्छी खासी नौकरी दिला सकती है। इस ट्रेनिंग के तहत आपको स्किल डेवलोपमेंट का कोर्स कराया जाएगा। ट्रेनिंग के बाद आपको 8000 रुपए की आर्थिक मदद भी दी जाएगी। ताकि नौकरी मिलने तक सुविधापूर्वक अपना खर्च चला सकें या रोजगार के अवसर ढूंढ सकें।
8 हजार का आर्थिक मदद के साथ देगी रोजगार के लिए ट्रेनिंग
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) लांच की थी। लेकिन इस योजना के जानकारी के आभाव में बहुत सारे लोग इसका लाभ नहीं उठा पा रहें हैं। जिसको ध्यान में रखकर PMKVY केन्द्र बनाकर सरकार इस योजना के बारे में जानकारी देगी। यह योजना कौशल विकास एवं उद्यमता मंत्रालय की ओर चलाई जा रही है। PMKVY का लक्ष्य है कि देश के युवाओं को उद्योगों से जुड़ी ट्रेनिंग देना है। जिससे उन्हें रोजगार पाने में मदद मिल सके। इसमें ट्रेनिंग की फीस की भुगतान सरकार की और से ही की जाएगी।
ये भी पढ़ें : विवेक हत्याकांड: एसआईटी की टीम ने चश्मदीद सना खान का लिया बयान 
ऐसे करें अप्लाई
इस स्कीम का फायदा उठाना चाहते हैं तो आपको PMKVY में अपना रजिस्ट्रेशन कराना होता है। आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट pmkvyofficial.org पर लॉग-इन कर अपना नाम, पता और ईमेल आदि जानकारी भरनी होती है। सरकार PMKVY के माध्यम से कम पढ़े लिखे या 10वीं, 12वीं ड्राप आउट युवाओं को कौशल प्रशिक्षिण देती है। सरकार ने 2020 तक PMKVY के तहत एक करोड़ युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा है।
The post 1 करोड़ युवाओं को मोदी सरकार का तोहफा, मिलेगा 8 हजार का आर्थिक मदद appeared first on .

Back to top button