तो इसलिए 1.6 लाख से ज्यादा अकाउंट्स को ट्विटर ने 6 महीनों में हटाया

जुलाई से दिसंबर 2018 के दौरान आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले एक लाख 66 हजार 513 ट्विटर खातों को निलंबित कर दिया गया है। बीते छह महीनों में इस सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आतंकवाद के खिलाफ जीरो-टॉलरेंस पॉलिसी को अपनाया जा रहा है। कंपनी का कहना है कि इसकी वजह से प्लेटफार्म का उपयोग करने वाले आतंकवादी समूहों की संख्या में लगातार कमी हो रही है।

ट्विटर पर कानूनी, नीति और ट्रस्ट और सेफ्टी लीड विजया के अनुसार, पिछली रिपोर्टिंग अवधि (जनवरी-जून 2018) को दौरान आतंक संबंधी ट्वीट में 19 प्रतिशत की कमी आई है। उन्होंने एक ब्लॉग पोस्ट पर बताया कि जिन खातों को प्लेटफार्म से हटाया गया है, उनमें से 91 फीसद को आंतरिक, उद्देश्य निर्मित तकनीकी टूल्स की मदद से हटाया गया है।

पहली बार बुल्गारिया, किर्गिस्तान, मैसिडोनिया और स्लोवेनिया सहित 48 देशों के 27,283 खातों को निर्दिष्ट करने वाले कानूनी अनुरोध ट्विटर को किए गए।

Hyundai : 21 हजार रुपये देकर कर सकते हैं अपकमिंग कार को बुक

बीते छह महीनों के दौरान ट्विटर ने बाल यौन शोषण से संबंधित उल्लंघन के लिए कुल चार लाख 56 हजार 989 खातों को अपने प्लेटफार्म से हटाया है, जो पिछली रिपोर्टिंग अवधि से 6 फीसद कम है। इन हटाए गए खातों में से 96 फीसद को टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन्स के सहयोग से हटाया गया था, जिसमें फोटो डीएनए और इंटरनल प्रॉपर्टी टूल की मदद ली गई थी।

 

Back to top button