छात्रों के लिए के नियम सख्त, अब अगर 1 मिनट देर से पहुंचे सेंटर, तो नहीं दे सकेंग एग्जाम

अगर छात्र परीक्षा केंद्र पर 5 मिनट देर से आएं, तो उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति मिल जाती है, लेकिन महाराष्ट्र बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए के लिए परीक्षा के नियम सख्त कर दिए गए हैं. जहां बोर्ड ने कहा है कि अगर परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से एक मिनट की देर से भी कोई भी छात्र पहुंचता है तो उसे परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी.छात्रों के लिए के नियम सख्त, अब अगर 1 मिनट देर से पहुंचे सेंटर, तो नहीं दे सकेंग एग्जाम

बोर्ड का कहना है कि जो छात्र परीक्षा देने आ रहे हैं वह निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं. बता दें, इस नियम से पहले परीक्षा केंद्र में पहुंचने के लिए पेपर शुरू होने के समय से 30 मिनट की छूट दी जाती थी.

पेपर लीक की घटना के कारण बदला नियम

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल पेपर लीक की घटना के कारण इस साल राज्य बोर्ड को यह कड़ा कदम उठाना पड़ा है. क्योंकि पिछले साल 12वीं क्लास के कई पेपर सोशल मेसेजिंग ऐप्स पर उपलब्ध हो गए थे. जिसका फायदा उठाते हुए कुछ छात्र देर से परीक्षा केंद्र पर पहुंचे.

ये भी पढ़ें: मंदिर से इस अनोखे गिद्ध को बचाया गया, पुजारी ने लगाई थी मदद की गुहार

बता दें, राज्य के बोर्ड ने आधे घंटे के ग्रेस पीरियड को खत्म करने का प्रस्ताव राज्य शिक्षा विभाग के समक्ष रखा था. इस प्रस्ताव को शिक्षा विभाग की मंजूरी मिलने के बाद 29 नवंबर, 2017 को बोर्ड की ओर से जारी नोटिस में कहा गया, ‘एग्जाम शुरू होने के बाद छात्रों को न तो परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा और न ही निर्धारित समय से पहले केंद्र से बाहर जाने की अनुमति दी जाएगी.

Back to top button