06 अप्रैल 2018 दिन शुक्रवार का राशिफल: जानें आज किन राशी वलों का कैसा रहेगा दिन

।।आज का पञ्चाङ्ग।।

आप सभी का मंगल हो 06 अप्रैल 2018 दिन शुक्रवार

06 अप्रैल 2018 दिन शुक्रवार का राशिफल : जानें आज किन किन की पूरी होंगी मनोकामनाएँऋतु-बसंत
माह-वैशाख
पक्ष-कृष्ण
तिथि-षष्ठी
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय-05:43
सूर्यास्त-06:17
राहूकाल(अशुभसमय)दोपहर
10:30 से12:00 तक
दिशाशूल-पश्चिम
शुभदिशा-पूर्व
अमृतमुहूर्त-प्रातः09:15 से 10:50 तक

।।आज का राशिफल।।

मेष :-आज आपमें विवाद को हल करने का साहस आएगा। वाणी पर संयम जरूरी है। शत्रुओं पर विजय प्राप्ति का योग है। आर्थिक कामों में आने वाली बाधाएं दूर होंगी।
राशिरत्न:-मूँगा

वृषभ :-आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। रुका पैसा मिलेगा। स्वयं के ही प्रयासों से जनप्रियता एवं मान-सम्मान मिलेगा। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहें।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

मिथुन : आज व्यापारिक प्रतिद्वंदी जन कष्ट दे सकते है। विवेक से कार्य करें। नई योजनाएं कार्यान्वित होंगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। परीक्षा में सफलता मिलेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क :-आज शुभ कार्यों की अधिकता आपके लिए हितकर रह सकेगी। व्यापार-व्यवसाय में श्रेष्ठ योग बनेंगे। भावुकता में कोई भी निर्णय नहीं लें।यात्रा से आपको लाभ मिलेगा।
राशिरत्न:-मोती

सिंह :-आज आप किसी पर भी व्यर्थ संदेह न करें। अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। बुद्धि चातुर्य से कठिन कार्य भी आसानी से बनेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या :-आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शत्रु परेशान करेंगे। विवाद से क्लेश होगा। हानि-दुर्घटना से बचें। शुभ समाचार मिलेंगे। व्यापार ठीक चलेगा।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:- आज सम्मान में कमी आ सकती है ।व्यापार में हानि होने की आशंका है। धैर्य एवं सहनशीलता रखें।यात्रा से मध्यम लाभ सम्भव है। कृषिकार्यों से लाभ मिलेगा।
राशिरत्न:-

वृश्चिक :-आज आप रुके धन के लिए प्रयत्न जरूर करें। कार्य का विस्तार होगा। कार्य में विलंब के योग हैं। आर्थिक हानि हो सकती है। पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण रहेगा।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु :-आज संभव है आपका स्वास्थ्य अस्वस्थ हो । विवाद से बचें। पराक्रम से लाभ तथा प्रशंसा मिलेगी। जोखिम वाले कार्य विवेक से करें। व्यावसायिक चिंताएं दूर होंगी।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर :-आज आपका पूजा-पाठ में मन लगेगा। इच्छित लाभ होगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा हो सकती है। प्रयास अधिक करने पर भी उचित सफलता में संदेह है।
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ :-आज आपको स्थायी संपत्ति के कार्य में सफलता मिलेगी। संतान के व्यवहार से कष्ट होगा। मकान की समस्या का हल निकलेगा। रुका पैसा मिलेगा।
राशिरत्न:-नीलम

मीन :-आज व्यापार में अनुकूलता मिलेगी। शत्रु शांत
रहेंगे। राजकीय कार्यों में सहयोग मिलेगा। यात्रा लाभदायक होगी। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें।
राशिरत्न:-पुखराज

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1 आज बसंत ऋतु वैशाख माह कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि है।
2 आज नन्दासिद्धियोग है,व कोकिला षष्ठी है।

।।प्रेरणादाई चौपाई।।

जाकर नाम सुनत सुभ होई। मोरें गृह आवा प्रभु सोई।।
परमानंद पूरि मन राजा। कहा बोलाइ बजावहु बाजा।।

अर्थ:- गोस्वामी तुलसीदास जी वर्णन करते हैं कि श्री माहराज दशरथ जी कहते है कि जिनका नाम सुनने मात्र से ही मंगल होता है वह नामी प्रभू स्वमं हमारे घर में आये हैं, अब तो महाराज का मन परमानंद से भर गया। और पहिले उन्होंने यही कहा कि बाजे बजाओ गुरु वशिष्ठ जी को सूचना दी गई।

।।इति शुभम्।।

।।आचार्य स्वमी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद, व सरस् श्री रामकथा व्यास।।
।।श्री अयोध्याधाम।।
संपर्क सूत्र-9044741252

Back to top button