03 अप्रैल दिन मंगलवार का राशिफल: आज इन राशि वालों को बजरंगबली प्रदान करने वाले हैं खुशियाँ

।।आज का पञ्चाङ्ग।।

आप सभी का मंगल हो 03 अप्रैल दिन मंगलवार

03 अप्रैल दिन मंगलवार का राशिफल: आज इन राशि वालों को बजरंगबली प्रदान करने वाले हैं खुशियाँऋतु-बसंत
माह-चैत्र
पक्ष-कृष्ण
तिथि-तृतीया
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय-05:45
सूर्यास्त-06:15
राहूकाल(अशुभसमय)दोपहर
03:00 से04:30 बजे तक
दिशाशूल-उत्तर
शुभदिशा-दक्षिण
अमृतमुहूर्त- दोपहर 12:25 से 01:58 तक

।।आज का राशिफल।।

मेष:- आज सुखमय दांपत्यजीवन के साथ-साथ बाहर घूमने-फिरने और मनभावन भोजन मिलने का योग है। आयात निर्यात के साथ जुड़े व्यापारियों को कारोबार में लाभ और सफलता मिलेगी। आपकी खोई हुई वस्तु वापस मिलने की संभावना है। प्रिय व्यक्ति के साथ प्रेम का सुखद अनुभव प्राप्त कर सकेंगे। प्रवास आर्थिक लाभ और वाहन सुख की संभावना है। वाद-विवाद से दूर रहना हितकर है। 
राशिरत्न:-मूँगा

वृषभ:-आज  आपका दिन शुभफलदायक साबित होगा। निर्धारित कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। अधूरे कार्य भी पूरे कर पाएंगे। शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ रहेंगे। आर्थिक लाभ होगा। ननिहाल पक्ष की ओर से आनंदपूर्ण समाचार प्राप्त होगा। नौकरी पेशावाले वर्ग को नौकरी में लाभ होगा। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

मिथुन:-आज संतान और जीवनसाथी के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता हो सकती है। वाद-विवाद या चर्चाओं में गहरे न उतरना आपके हित में रहेगा। आत्मसम्मान को ठेस पहुच सकती है तथा स्त्री मित्रों द्वारा खर्च या नुकसान होने की संभावना है। पेट सम्बंधी बीमारियों से तकलीफ होगी। नए कार्य की शुरुआत और प्रवास न करे।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क:-आज आप शारीरिक-मानसिक रूप से स्वस्थ्य नरम महसूस करेंगे। छाती में दर्द या किसी विकार से परिवार में अशांति हो सकती है। स्त्री मित्रों के साथ मनमुटाव और तकरार होने की आशंका है। संभलकर रहें, सार्वजनिक रूप से मानहानि होने से दुःखी अनुभव कर सकते हैं। समय से भोजन मिलने में दिक्कत आएगी। धन खर्च तथा अपयश मिलने का योग है। 
राशिरत्न:-मोती

सिंह:- आज कार्य में सफलता और प्रतिस्पर्धियों पर विजय का नशा आपके दिलोदिमाग पर छाया रहेगा, प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। भाई- बहनों के साथ मिलकर घर पर कोई आयोजन कर सकते हैं। मित्रों, स्नेहीजनों के साथ यात्रा करने का योग है। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। आर्थिक लाभ, प्रियजनों से मुलाकात से खुशी होगी। शांत चित्त से नए कार्यों का आरंभ कर सकेंगे।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:-परिवार में आज आनंद का वातावरण रहेगा। वाणी की मधुरता और न्यायप्रिय व्यवहार से आप लोकप्रियता प्राप्त करेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। मिष्टान्न भोजन प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के विद्याध्ययन के लिए अनुकूल समय है। मौज-शौक के साधनों के पीछे खर्च होगा। अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहें।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:-आज आपकोअपनी कला को निखारने का अवसर मिल सकता है। आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्ति अधिक निखरेगी। शारीरिक, मानसिक तौर पर स्वस्थ महसूस करेंगे। मनोरंजन की प्रवृत्तियों में दोस्तों तथा परिजनों के साथ भाग लेंगे। आर्थिक लाभ होगा। सुंदर भोजन वस्त्र और वाहन सुख की प्राप्ति होगी। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी तथा कार्य में सफलता का योग है। दांपत्यजीवन में विशेष मधुरता रहेगी। 
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

वृश्चक:- आज आमोद-प्रमोद, मनोरंजन के पीछे धन का व्यय होगा। मानसिक चिंता एवं शारीरिक कष्ट के कारण आप परेशान हो सकते हैं। दुर्घटना या शल्य चिकित्सा से संभलकर रहिएगा। बातचीत में किसी के साथ गलतफहमी न हो इसका विशेष ध्यान रखिएगा। स्वभाव में कुछ उग्रता रहेगी, वाद-विवाद से दूर रहें। मानहानि और धनहानि की आशंका रहेगी। अदालती कार्यों में संभलकर रहिएगा। असंयमित व्यवहार परेशानी में डाल सकता है। 
राशिरत्न:-मूँगा

धनु:-आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक दृष्टि से आपके लिए आज का दिन लाभदायी हैं। गृहस्थजीवन का संपूर्ण आनंद आप प्राप्त कर पाएंगे। प्रेम की सुखद अनुभूति होगी। मित्रों के साथ किसी रमणीय स्थल पर घूमने जा सकते हैं। जीवनसाथी की खोज करनेवालों के लिए विवाह का योग हैं। जीवनसाथी और संतान की ओर से आपको कुछ लाभ मिलेगा। आय में वृद्धि तथा व्यापार में लाभ मिलने का दिन है। स्त्री मित्रों से फायदा हो सकता है। 
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:- आज आपको नौकरी व व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ होगा।वसूली, प्रवास, आय आदि के लिए शुभ दिन है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी या नौकरी में उच्च पदाधिकारियों द्वारा आपके काम की प्रशंसा होगी। पदोन्नति के योग की संभावना बढ़ेगी। पिता से लाभ होगा। संतानों की पढ़ाई के सम्बंध में संतोष की भावना का अनुभव करेंगे। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। 
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ:-आज बेचैनी, थकान और ऊबन महसूस करेंगे। काम में उत्साह की कमी रहेगी। ऑफिस तथा काम-काज की जगह अधिकारियों की नाराजगी का सामनाप करना पड़ सकता है। मौज-शौक और घूमने-फिरने के पीछे खर्च होगा। लंबी यात्रा होगी। विदेश से समाचार मिलेगा। संतानों का प्रश्न आपको उलझन में डालेगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष अधिक वाद-विवाद में न उतरे।
राशिरत्न:-नीलम

मीन:- आज आप अपने स्वास्थ्य के सम्बंध में विशेष ध्यान दे।अचानक धन खर्च होगा। अन्य कामकाज में भी आपको थोड़ी प्रतिकूलता का अनुभव करना पड़ेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव की संभावना है। संभलकर बोलें। आकस्मिक धन लाभ से आनंद मिलेगा
राशिरत्न:-पुखराज

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1 आज बसंत ऋतु वैशाख माह कृष्णपक्ष तृतीया तिथि है।
2 आज भौम जय सिद्धियोग भी है।

।।प्रेरणादाई दोहा।।

बिप्र धेनु सुर संत हित लीन्ह मनुज अवतार।
निज इच्छा निर्मित तनु माया गुन गो पार।।

अर्थ:- गोस्वामी तुलसीदास जी वर्णन करते है कि ये जो भगवान का अवतार है ब्राम्हण के लिए, गाय के लिए, देवता के लिए, और संत के लिए भगवान के यह मनुष्य अवतार ग्रहण किया है और इनका शरीर पंचभूत का नहीं अपितु अपने संकल्प से ही चिन्मय रूप धारण किया है,उनका यह रूप माया-माने कारण,गुण-माने अंतः करण, गोपार-माने इन्द्रियों से जो पर गई यह इनका स्वरूप है।

।।इति शुभम्।।

।।आचार्य स्वमी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद व सरस् श्रीरामकथा, व श्रीमद्भागवत कथा व्यास।।
।।श्री अयोध्याधाम।।
संपर्क सूत्र-9044741252

Back to top button