दिल्लीः नरेला के जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, घंटों बाद भी बेकाबू

शुक्रवार तड़के दिल्ली के नरेला के एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग लग गई जिस पर घंटों बाद भी काबू नहीं पाया जा सका है।कहा जा रहा है कि यह आग सुबह करीब 4 बजे लगी थी। घटना की सूचना मिलते ही 35 फायर टेंडर मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।
आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है। ना ही नुकसान का ही आंकड़ा सामने आया है।
इस आग से किसी के हताहत होने की कोई सूचना अब तक नहीं आई है।
संभावना जताई जा रही है कि फैक्ट्री में लगी आग जल्द नहीं बुझी तो आसपास की अन्य फैक्ट्रियों में भी आग लग सकती है।





