ज़ाकिर नाइक के प्रमुख कार्यालय में छापेमारी, एनआईए ने 12 लाख रुपये किए जब्त

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीमों ने शनिवार को इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (आईआरएफ) के प्रमुख कार्यालय सहित 12 परिसरों में छापेमारी कर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के भंडारण सहित 12 लाख रूपया नकदी और दस्तावेज, फाइल बरामद किया.

आज मोदी सरकार करोड़ों लोगों को देगी दो-दो लाख, जल्द करें आवेदन

zakir-naik-ngo-nia-raid

एजेंसी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि एनआईए ने आईआरएफ के संस्थापक, अध्यक्ष और विवादास्पद इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाईक और उनके सहयोगियों के खिलाफ शत्रुता को बढ़ावा देने और अपने सार्वजनिक भाषणों और विभिन्न मंचों पर व्याख्यानों के जरिए धार्मिक समूहों के बीच घृणा फैलाने का मामला दर्ज किया है.

बयान के मुताबिक, नाईक और उसके सहयोगी मुस्लिम युवकों और आतंकवादियों को उकसाने और भारत एवं विदेश में गैरकानूनी गतिविधियों एवं आतंकवादी कृत्यों को बढ़ावा देने के लिए जिम्मेदार है.

Back to top button