होली पर jio का बड़ा तोहफा, 3 महीने तक फ्री में मिलेगा 100GB डाटा

यदि आप भी रिलायंस जियो के ब्रॉडबैंड सर्विस जियो गीगाफाइबर का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिलायंस जियो जल्द ही जियो गीगाफाइबर की सेवा शुरू करने वाला है और इसके लिए कंपनी सभी ब्रॉडबैंड प्लान जारी करेगी।
बता दें कि जियो ने पहले ही कहा है कि उसने गीगाफाइबर की बेहतर कनेक्टिविटी के लिए डेन, हैथवे और डाटाकॉम से साझेदारी की है, वहीं अब टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट में कहा गया है कि जियो के पास पहले से ही डेन नेटवर्क की 66 प्रतिशत हिस्सेदारी है और अब जियो ने डेन के 5.17 के शेयर और खरीद लिए हैं।
वैसे तो अभी तक जियो ने आधिकारिक तौर पर अपने ब्रॉडबैंड प्लान को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन कई लीक रिपोर्ट की मानें तो जियो की गीगाफाइबर सेवा 3 महीने की फ्री सर्विस के साथ लॉन्च होगी।
अभी तक लीक रिपोर्ट के मुताबिक जियो के प्री-व्यू ऑफर के तहत कंपनी 90 दिनों तक आपको हाई-स्पीड इंटरनेट देगी और हर महीने आपको 100 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही आपको फ्री में जियो के प्रीमियम ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
इस प्री-व्यू ऑफर के तहत महीने का 100 जीबी डाटा खत्म होने के बाद भी आप हाई-स्पीड इंटरनेट इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके लिए कंपनी आपको फ्री में 40 जीबी डाटा देगी जो कि आपको माय जियो ऐप या जियो की वेबसाइट पर दिखेगा।
जियो के गीगाफाइबर सेवा के लिए कंपनी फिलहाल कोई इंस्टॉलेशन चार्ज नहीं ले रही है। हालांकि ग्राहकों को सिक्योरिटी के लिए 4,500 रुपये देने होंगे। साथ ही आपको बता दें कि आप कैश पेमेंट नहीं कर सकते।
इसके लिए आपको डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, जियो मनी या पेटीएम से ही करना होगा। 90 दिनों तक गीगाफाइबर इस्तेमाल करने के बाद आप 4,500 रुपये वापस ले सकते हैं, हालांकि साथ में आपको घर पर इंस्टॉल सभी डिवाइसेज को वापस करना होगा।





