होने वाले बच्चा हिन्दुस्तानी होगा या पाकिस्तानी,इस पर सानिया ने दिया चौकाने वाला जवाब

दुनियाभर में मशहूर भारत की शान ऊंची करने वाली टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा अभी प्रेगनेंसी के खूबसूरत दौर से गुजर रही हैं।इस वक्त वह मां बनने के उस एहसास को जीने के सपने देख रही हैं।जिसे दुनिया की हर आम से लेकर खास लड़की जीना चाहती है।सानिया मिर्जा दुनिया की बहुत बड़ी सेलिब्रिटी हैं और उनकी शादी पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर से हुई है जिसके चलते वह काफी बार ट्रोल भी हो चुकी हैं।लेकिन उन्होंने कभी इस बात की परवाह नहीं की है।

आठवा महिना..
हाल ही में सानिया मिर्जा ने प्रेगनेंसी के आठवें महीने में अपने बेबी बंप के साथ एक फोटोशूट करवाया है इस फोटोशूट को सानिया मिर्जा ने हिंदुस्तान टाइम्स के लिए करवाया और इसके साथ ही उन्हें एक इंटरव्यू भी दिया है।जिसमें सानिया मिर्जा ने अपनी बीती जिंदगी और आने वाली ज़िन्दगी से जुड़े के मुद्दों के बारे में बात की है। इस दौरान सानिया ने बताया कि वह अक्सर पाकिस्तान में अपने रिश्तेदारों से मिलने जाती हैं तो उन्हें वहां पर काफी प्यार मिलता है वैसे ही जब शोएब भारत आते हैं तो उन्हें भी बिल्कुल उसी तरह से सम्मान और प्यार दिया जाता है।

नागरिकता पर ये कहा…
सानिया ने अपने होने वाले बच्चे के बारे में बातचीत करते हुए कहां की लोग भले ही यह कहते रहे कि उनका आने वाला बच्चा भारत और पाकिस्तान के बीच प्यार का प्रतीक है। लेकिन हम इन तरह की टैग्स को गंभीरता से नहीं लेते। क्योंकि सेलिब्रिटी होने के नाते हम पर ऐसी हेडलाइंस जरूर बन सकती हैं लेकिन इनका हमारी निजी जिंदगी से कोई लेना देना नहीं है।

इसके साथ ही उन्होंने एक सवाल के जवाब में बताया कि हम अभी इतनी दूर की नहीं सोच रहे कि हमारा बच्चा आगे चलकर टेनिस पर बनेगा या क्रिकेट खिलाड़ी। वह जो बनना चाहेगा वह बनेगा और जरूरी नहीं कि उसे भारत की नागरिकता मिले या पाकिस्तान की। ऐसा भी हो सकता है कि उसे किसी तीसरे देश की नागरिकता दी जाए।
The post होने वाले बच्चा हिन्दुस्तानी होगा या पाकिस्तानी,इस पर सानिया ने दिया चौकाने वाला जवाब appeared first on Hindi News, Viral News, Latest News in Hindi, Bollywood News, हिन्दी समाचार – PagalParrot Hindi.

Back to top button