हॉस्पिटल में डॉक्टर को कुर्सी पर बैठाकर चप्पल से की गई पिटाई, VIDEO वायरल

देवरिया. यूपी के देवरिया के जिला अस्पताल में लोगों ने जमकर हंगामा किया। इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर को उसी की कुर्सी पर बैठकर लोगों ने चप्पल से पिटाई कर दी। दरअसल, यहां एक बीमार महिला का परिवार उसे लेकर पहुंचा। डॉक्टर ने महिला को देखते ही मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने गुस्से में जमकर हंगामा किया।
आगे पढ़िए पूरा मामला…
– मामला देवरिया में जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का है। यहां बरहज के पैना गांव के रामप्रीत की पत्नी चंद्रावती देवी को 1 मई को एडमिट किया गया।
– रात करीब 8 बजे के बाद तबीयत और बिगड़ गई। सूचना के बाद डॉक्टर डीके सिंह ने पहुंचकर उसे देखा और मृत घोषित कर दिया।
– वहीं, महिला के साथ आए लोगों ने गुस्से में इमरजेंसी वार्ड पर हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए ड्यूटी में तैनात डॉक्टर की चप्पल से पिटाई कर दी।
– वहीं, सूचना के बाद भी कोतवाली पुलिस समय से मौके पर नहीं पहुंची। इसके चलते डॉक्टर और कर्मचारियों में नाराजगी है।
– उधर, भीड़ का फ़ायदा उठाकार मृतक के परिजन शव लेकर भाग निकले। डॉक्टर की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
– अस्पताल में लगे सीसीटीवी में सारी वारदात कैद हो गई, जो अब वायरल हो रही है।
-साभार भास्कर . काम
Back to top button