हैरी पॉटर के किरदार में रखा गया इस मकड़ी की नई प्रजाति का नाम

आपने जेके रोलिंग की हैरी पाॅटर की किताबें या फिर फिल्में तो देखी होगी। इसमें यह बोलता हुआ मकड़ा ‘एरागोग’ के बारे में याद होगा। अब यह काल्पनिक चरित्र वास्तविकता में होगा।हैरी पॉटर के किरदार में रखा गया

दक्षिणी-पूर्वी ईरान के केरमान प्रांत के पर्वतीय क्षेत्र में पाई गई मकड़ी की एक नई प्रजाति का नाम एरागोग रखा गया है।

ईरान में तेहरान यूनिवर्सिटी में शोधकर्ताओं ने मकड़ी की नई प्रजाति का नाम ‘लायकोसा एरागोगी’ रखा है। पैर को छोड़कर मकड़ी का शरीर एक इंच लंबा है और शरीर के ऊपरी हिस्से में दो काले और तीन सफेद बालों की धारियां हैं।

ये भी पढ़े: मोदी और जिनपिंग की वार्ता को मानने से चीन ने किया इंकार, कहा- पहले हटाओ सैनिक

यूनिवर्सिटी के अलीरेजा जमानी ने बताया कि ये मकड़ी बिल में रहती हैं और जाल नहीं बुनती। रात के समय शिकार करने वाली ये मकड़ियां ज्यादातर तीन साल तक जिंदा रहती है।

 

Back to top button