हैदराबाद में कैब ड्राइवर के पास मिले 7 करोड़ रुपये, मची खलबली

देश में नोटबंदी के बाद से ही कालेधन के कुबेरों पर पुलिस और आयकर विभाग की टीम ने नजर रखे हुए हैं। इस अभियान में सरकार को फायदा भी मिल रहा है। बता दें की नोटबंदी के बाद से देश के कई इलाकों से करोड़ो रुपये के नए नोट जप्त किया जा चूका है। एक ऐसा ही नया मामला फिर सामने आया है। जहाँ पर एक कैब ड्राइवर के खाते सें 7 करोड़ रुपये मिले हैं।
मामला हैदराबाद का है जहां एक कैब ड्राइवर के खाते सें 7 करोड़ रुपये मिले हैं। आपको जानकर हैरानी होगी की इस ड्राइवर के स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद के खाते में नवंबर के दूसरे हफ्ते के बाद 7 करोड़ रुपये जमा हुए थे। वहीं पूछताछ के बाद कैब ड्राइवर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (पीएमजीवाई) के तहत टैक्स भरने को तैयार है।
बता दें कुछ दिनों पहले ही असम के नगांव जिले में एक व्यापारी से पुलिस ने दो करोड़ रुपये से अधिक के नोट जब्त किया था। पुलिस ने बताया कि अधिकांश 2000 और 500 रुपये के नए नोट थे। पुलिस और आयकर विभाग के एक संयुक्त दल ने एक गुप्त सूचना के आधार पर नगांव स्थित व्यापारी अमूल्य दास के घर पर छापेमारी की थी।





