हैंडीकैप परीक्षार्थियों को अब GNDU देगी एक्सट्रा टाइम, राइटर भी मुहैया करवाया जाएगा

अमृतसर.गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी हर हैंडीकैप को अतिरिक्त समय देने के लिए तैयार हो गई है। सिविल सर्जन की तरफ से जारी किए गए हैंडीकैप सर्टिफिकेट के बाद अब जीएनडीयू राइटर भी देगी और उसके अलावा अतिरिक्त समय भी। राइटर लेने या लेने की इच्छा परीक्षार्थी पर होगी।
ये भी पढ़ें: सर्कस के शो के दौरान पिंजरे से निकला बाघ, मची भगदड़
गौरतलब है कि सेरेबलम पॉलिसी से ग्रस्त मनु ने पिछले महीने जीएनडीयू प्रशासन से संपर्क किया था कि उसे परीक्षा के बाद अतिरिक्त समय दिया जाए लेकिन प्रशासन ने ऐसा करने से मना कर दिया था। मनु के बार-बार प्रशासन से संपर्क करने पर अब जीएनडीयू प्रशासन ने केंद्र सरकार के नियमों को ध्यान में रखते हुए सभी हैंडीकैप विद्यार्थियों को अतिरिक्त समय देने पर सहमति दे दी है। जीएनडीयू के रजिस्ट्रार डॉ. केएस काहलों ने कहा है कि अतिरिक्त समय लेने के लिए हैंडीकैप को सिविल सर्जन से सर्टिफिकेट चाहिए। अगर वह आंखों से देख नहीं सकता, मेंटली रिटार्टिड है या हाथों में कोई फर्क है तो ही वह अतिरिक्त समय पाने का हकदार है। कुछ नियम निर्धारित किए गए हैं, जिसके बाद ही यह सुविधा परिक्षार्थी पा सकेगा।





