हेल्पलाइन नंबर पर आई शिकायतों के बाद बदले गए पचास हजार ट्रांसफार्मर

तीन दिनों में किया गया 8157 मामलों का समाधान

लखनऊ। उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 1912 पर उपभोक्ताओं की लगभग पचास हजार शिकायतों का समाधान किया गया। यह शिकायतें 14 अप्रैल से चार सितंबर के बीच इस नंबर पर दर्ज हुईं थीं, जिसमें 34 हजार शिकायतों का समाधान महज 48 घंटे में तथा 8157 मामलों का समाधान तीन दिनों में किया गया।
प्रमुख सचिव ऊर्जा आलोक कुमार ने बताया कि ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा के निर्देश पर क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर को बदलने की अवधि 48 घंटे तय की गई है। दूर दराज के ग्रामीण इलाकों में ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायत दर्ज कराने के लिए 1912 टोल फ्री नंबर उपभोक्ताओं के लिए शुरू किया गया है, जिसमें 14 अप्रैल से लेकर 4 सितंबर के बीच लगभग 50661 सूचना दर्ज हुईं। इसमें 49752 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है। पहली बार यह व्यवस्था लागू की गई हैै कि क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर विभाग अपने खर्चे पर बदलता है। पहले इसे लाने ले जाने की जिम्मेदारी उपभोक्ताओं पर रहती थी, जिससे विलम्ब भी होता था और उपभोक्ताओं को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल से चार सितंबर तक बिल संबंधी लगभग 10 हजार शिकायतें प्राप्त हुईं जिनका समय सीमा में निस्तारण कर दिया गया है।

Back to top button