हिल गयी दुनिया, धरती पर मडरा रहा है सबसे बड़ा विनाशकारी खतरा

पापुआ न्यू गिनी में 7.9 तीव्रता का जबर्दस्त भूकंप आया जिसके बाद आज कई देशों के लिए सुनामी अलर्ट जारी किया गया।प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र (पीटीडब्ल्यूसी) ने बताया कि खतरनाक सुनामी लहरें पापुआ न्यू गिनी, सोलोमन द्वीपों, इंडोनेशिया, नौरू और अन्य द्वीपों के तटीय क्षेत्रों पर पहुंच सकती हैं।
बड़ी खबर: 4000 रुपए तक सस्ता हुआ सोना, दुकानों पर उमड़ी भीड़
अमेरिकी भूगर्भ विज्ञान सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार भूकंप स्थानीय समयानुसार शाम आठ बजकर 51 मिनट पर आया है और इसका केंद्र न्यू आयरलैंड के तारोन से 60 किलोमीटर दूर करीब 75 किलोमीटर की गहराई पर था। प्रारंभ में उसकी तीव्रता 8 बतायी गयी जिसे संशोधित कर 7.9 कर दिया गया।
यूएसजीएस ने अपनी वेबसाइट पर कहा, ‘इस क्षेत्र में रहने वाली पूरी आबादी धरती के हिलने से प्रभावित हो सकती है। कुछ लोगों के हताहत होने एवं नुकसान पहुंचने की आशंका है।’
हालांकि जियोसाइंस आस्ट्रेलिया के भूगर्भ विज्ञानी डान जाकसा ने भूकंप की गंभीरता को कमतर कर आंका और कहा कि उसकी गहराई के चलते सुनामी के हल्का होने की संभावना है।





