मोदी कहतें हैं ‘फल सब खा जाओ और काम की चिंता मत करो’: राहुल गाँधी

हिमाचल विधानसभा चुनाव प्रचार थमने से एक दिन पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी उतरे. राहुल गांधी ने हिमाचल के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. राहुल ने कहा-‘गीता में लिखा है कर्म करो फल की चिंता मत करो. मोदी जी बताते हैं कि फल सब खा जाओ और काम की चिंता मत करे.’
हिमाचल प्रदेश में जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नज़दीक आ रही है, वैसे ही चुनाव प्रचार भी तेज होता जा रहा है. आज राज्य में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रण में उतरे हैं. राहुल ने अपने निशाने नरेंद्र मोदी को लिया. कहा कि नरेंद्र मोदी काम की चिंता नहीं कर रहे हैं.
रैली के मंच पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह समेत कांग्रेसी नेता मौजूद थे. राहुल गांधी पांवटा साहिब गुरद्वारा भी पहुंचकर माथा टेका.
ये भी पढ़ें: हनीप्रीत ने राम रहीम के बेटे के खिलाफ रची थी बड़ी साजिश, ऐसे चौपट किया उसका पूरा कारोबार
मोदी ने किया था वार
हिमाचल में रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर वार किया था. मोदी ने कहा था कि इस बार हिमाचल का चुनाव कोई पार्टी या नेता नहीं बल्कि हिमाचल की जनता लड़ रही है. कांग्रेस सल्तनत को सबक सिखाने का फैसला जनता ने कर लिया है. उन्होंने कहा कि ऐसा एकतरफा चुनाव कभी नहीं हुआ और प्रचार में भी मजा नहीं आ रहा है.





