हिना से बाल मजबूत बनाइए, बदलिये रंगत

मेंहदी न सिर्फ बालों की रंगत बदलती है, बल्कि बालों की कई समस्याओं की कारगर औषधि भी है। इसके प्रयोग से बाल मजबूत और चमकदार बनते हैं। नो साइड इफेक्ट की गारंटी के साथ इसका प्रयोग बालों को देता है नई जान।img_1460-e1455346798334डैंड्रफ बाय-बाय

बालों के लिए आप तरह-तरह के शैंपू यूज करती हैं और डॉक्टर की सलाह पर दवाएं भी लेती हैं। मेंहदी आजमाएं, यह डैंड्रफ से निजात दिलाने में कारगर है। परफेक्ट प्वाइंट की ब्यूटी एक्सपर्ट डॉ. वंदना माथुर बताती हैं,

‘थोड़े मेथी के दानों को पानी में रातभर भिगोएं और मिक्सी में पीस लें। बर्तन में दो-तीन चम्मच सरसों के तेल में थोड़ी मेंहदी पत्ती डालकर आधा गिलास पानी में उबाल लें। इसे ठंडा कर इसमें मेथी का पेस्ट मिलाएं और बालों में लगाएं। महीने में दो से तीन बार लगाने से डैंड्रफ चला जाएगा।’

खिल उठेंगे बाल
सिविल लाइंस स्थित नूरी ब्यूटी पार्लर की एक्सपर्ट नूरी शौकत बताती हैं, ‘बालों को हेल्दी बनाने में मेंहदी की अहम भूमिका है। महीने में इसके दो या तीन बार प्रयोग से डैमेज बाल ठीक होने लगते हैं और बालों का गिरना बंद हो जाता है।
आंवले के पानी के साथ मेंहदी का प्रयोग बालों को सिल्की और काला बनाता है।’ पांडुनगर स्थित ईव्स ब्यूटी पार्लर की एक्सपर्ट मंजू कालरा बताती हैं, ‘मेंहदी बेटर कंडीशनर भी है। यह बालों में प्रोटेक्टिव लेयर बनाती है जिससे बाल पाल्यूशन के शिकार होने से बचते हैं। इससे न सिर्फ बाल थिक होते हैं, बल्कि नेचुरल शाइन वाले भी हो जाते हैं।’
ऐसे लगाएं मेंहदी
ब्यूटी एक्सपर्ट निहारिका त्रिपाठी बताती हैं, ‘मेंहदी के फायदे तभी मिलते हैं जब आप इसे ठीक से लगाती हैं। मेंहदी लगाने के लिए गर्म पानी में दो चम्मच आंवला पाउडर, एक चम्मच ब्लैक टी और दो लौंग मिलाएं। इसके बाद इसमें आवश्यकतानुसार मेंहदी मिला लें। इसका लेप बालों की जड़ों तक करें। कोशिश करें कि रात में इसे लगाने के बजाए दिन में लगाएं।
Back to top button