हितैषी बनकर आया ठग, लुटने से बचाने की बात कह ले उड़ा महिला के गहने

फतेहाबाद।फतेहाबाद में रविवार को एक बुजुर्ग महिला से 3 तोले सोने के गहने ठग लिए गए। वारदात को बड़े शातिराना ढंग से अंजाम दिया गया है। बताया जाता है कि महिला अपने पोते के साथ कहीं जा रही थी तो रास्ते में मिले युवक ने गहने लूट लिए जाने की आशंका जता महिला को विश्वास में लिया। उससे गहने लिए और चंपत हो गया। पोते के मना करने पर भी दे दिए दादी ने गहने तो लगा चूना…
हितैषी बनकर आया ठग, लुटने से बचाने की बात कह ले उड़ा महिला के गहने
 
– पुलिस को दी शिकायत में भट्टूकलां के गांव चूली खुर्द निवासी राजो बाई ने बताया कि वह 14 साल के अपने पोते विजेंद्र के साथ फतेहाबाद आई थी। उसके साथ उसका 14 साल का पोता विजेंद्र भी साथ था।
– फतेहाबाद के भट्टू अड्डे पर पहुंचते ही दाेनों दादी-पोता पैदल चल पड़े और जब बीघड़ रोड पर दुर्गा मंदिर के पास पहुंची तो इस दौरान उसे एक युवक मिला जो बुजुर्ग महिला के कानों में बालियां व गले मे लॉकेट देखकर कहा ताई इस ज्वैलरी को बैग के अंदर डाल लो नहीं तो कोई लूटकर ले जाएगा।
– अगले ही पल उस युवक ने बुजुर्ग महिला को कहा कि गहने उसे दे दे, वह रुमाल में लपेटकर दे देगा। हालांकि पोते वीरेंद्र ने मना भी किया, लेकिन बावजूद इसके महिला राजो बाई ने गहने अज्ञात युवक को थमा दिए।

यह भी पढ़े: NEET 2017: गर्ल्स की कान की बालियां, नाक की लौंग उतरवाई, मन्नत के धागे काटे, नंगे पांव तपती जमीन पर चले Students

– युवक ने धोखाधड़ी से रुमाल बदल लिया और इसके बाद युवक चला गया। इसके बाद बुजुर्ग महिला दुर्गा मंदिर में माथा टेकने गयी। जब मंदिर से बाहर आकर रुमाल खोलकर देखा तो उसमें लोहे के नट-बोल्ट मिले। यह देख बुजुर्ग महिला ने युवक को आसपास ढूंढा, लेकिन उसका कहीं भी अता पता नहीं लगा।
– मामले की सूचना पुलिस को मिलते ही एसएचओ सुरेंद्र कम्बोज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन उसमें कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस बुजुर्ग महिला और उसके पोते से पूछताछ कर सुराग जुटाने में लगी हुई है।

Back to top button