हिंदू युवा वाहिनी रामकोला इकाई की मासिक बैठक

प्रेम चन्द्र खरवार
सस्पेंस क्राइम न्यूज इन्डिया संबादाता
रामकोला कुशीनगर ।आज दिनांक5-10-2018 शुक्रवार को हिंदू युवा वाहिनी इकाई रामकोला की मासिक बैठक नगर पंचायत रामकोला सभागार में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि हिंदू युवा वाहिनी के जिला महामंत्री व जिला पंचायत सदस्य फुल बदन कुशवाहा रहे तथा अध्यक्षता संजय राव व संचालन ब्लॉक संयोजक रामकोला हर्ष सूरी द्वारा किया गया।
बैठक हो संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि फुल बदन कुशवाहा ने कहा ही जिले में होने वाली कार्यकर्ता सम्मेलन ऐतिहासिक होगा जिसके लिए हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता अभी से ब्लॉक व न्याय पंचायत स्तर पर जीजान से लग जाए साथ ही यह भी कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे आवास शौचालय आदि को हर गरीब तक पहुंचाने के लिए सदा तत्पर रहेंगे बैठक के दौरान मुख्य रूप से ब्लॉक उपाध्यक्ष अनूप चौधरी कार्यवाहक नगर प्रभारी उदयभान कुशवाहा ,कृष्ण मुरारी अंगद ,विकास प्रजापति ,सुनील यादव शंभू कृष्ण मुरारी लाल ,अभिमन्यु कुशवाहा ,के साथ साथ अन्य लोग मौजूद रहे।





