हिंदुओं का सबसे बड़े त्योहारों में से एक त्यौहार नवरात्रि है जिसका शाब्दिक अर्थ होता है नौ राते

कानपुर :यह पर्व देश भर में 10 दिन तक धूमधाम से मनाया जाता है इसमें तीन हिंदू देवियों लक्ष्मी पार्वती सरस्वती के 9 विभिन्न स्वरूप की उपासना होती है जिन्हें नवदुर्गा के नाम से भी जाना जाता है दुर्गा का मतलब दुखों को दूर करने वाला होता है सबसे पहले 3 दिन पार्वती माता की पूजा होती है उसके बाद 3 दिन लक्ष्मी माता की पूजा होती है और अंतिम दिन सरस्वती माता की पूजा होती है और आखिरी 10 वेें दिन विजयदशमी दशहरा मनाया जाता है और रावण का पुतला दहन किया जाता है
रामायण के अनुसार भगवान श्री राम ने नवरात्रि पूजा समुद्र तट पर की थी उसके बाद दसवें दिन उन्होंने लंका पर चढ़ाई की और रावण का वध किया तब से पूरे पारंपरिक एवं रीति रिवाज से देवी दुर्गा मां के नौ रूपों की पूजा की जाती है नवरात्रि के दौरान भक्तों उपवास रखते हैं और अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य सुख और समृद्धि के लिए मां दुर्गा से पूजा अर्चना करते हैं नवरात्रि में भक्त मांस शराब प्याज आदि का सेवन नहीं करते हैं
पश्चिम बंगाल में नवरात्रि सबसे अधिक धूमधाम से मनाई जाती है जगह जगह पर पंडाल लगाए जाते हैं और उन्हें विभिन्न तरीकों से सजाया जाता है जिसे देखने के लिए देश के कोने-कोने भक्त आते हैं और मां के दर्शन करते हैं और अंत में दसवीं के दिन दुर्गा मां की मूर्ति को नदी में विसर्जित किया जाता है
वहीं उत्तर भारत में नौवें दिन कन्या पूजन होती है जिसमें लड़कियों को देवी मानकर पूजा की जाती है जो अभी तक यौवन की अवस्था में नहीं पहुंची हुई होती है और उन्हें विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट भोजन कराए जाते हैं और उन्हें उपहार दिया जाता है वहीं गुजरात में भी लोग नवरात्रि बड़े धूमधाम से मनाते हैं गुजरात में नवरात्रि समारोह में पूरी रात डांडिया और गरबा खेला जाता है गुजरात का या खेल पूरे देश भर में बहुत लोकप्रिय है इस प्रकार देश के विभिन्न हिस्सों में नवरात्रि विभिन्न प्रकार से बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है





