हार्ट सर्जरी के बाद ऐसी होनी चाहिए मरीज़ की डायट

हार्ट को ब्लड पहुंचाने वाली आर्टरीज़ यानी धमनियों का सिकुड़ना और सख्त होना ही हार्ट प्रॉब्लम का कारण होता है। अगर आपको भी हार्ट से जुड़ी किसी भी तरह की बीमारी के लिए हार्ट सर्जरी कराना पड़ता है या आपकी जानकारी में किसी की हार्ट सर्जरी हुई है तो नीचे बतायी गयी बातें आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकती हैं। हार्ट सर्जरी के बाद कई बातों का ख्याल रखना पड़ता है, जिसमें से डायट भी एक जरूरी पक्ष है। कहीं अनजाने में हम ऐसी चीज न खा लें जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो जैसे हमे पता है कि हरी पत्तेदार सब्जियां बहुत फायदेमंद होती हैं लेकिन हार्ट सर्जरी के बाद कुछ समय तक उनका सेवन करना खतरनाक हो सकता है। ऐसी स्थिति मे डाक्टर भी आपके खानपान को लेकर सावधानियां बरतने के लिए सलाह देते हैं। यदि आपने जल्दी ही हार्ट सर्जरी कराया है तो हमारे द्वारा बतायी गयी कुछ जरूरी बातों को ध्यान रखकर आप अनजाने मे होने वाली गंभीर समस्याओं से बच सकते हैं।

हार्ट सर्जरी के बाद ऐसी होनी चाहिए मरीज़ की डायट

1) वॉल्व रिप्लेसमेंट के बाद न लें पत्तेदार सब्जियां

जब हार्ट के वाल्व क्षतिग्रस्ते या रोगग्रस्त हो जाते हैं और वे ठीक से काम नहीं करते, तो यह सर्जरी की जाती है। हमारे हृदय में वाल्वे का काम लगातार एक दिशा में रक्तं संचरण को बनाए रखना होता है। सर्जरी के बाद यदि आपका ब्लड पतला हो गया है तो हरी पत्तेदार सब्जियों के सेवन से बचें। इससे आपका मेटॉबॉलिज्म धीमा हो जाता है और साथ ही यह ब्लड को पतला बनाता है जिससे ब्लीडिंग का खतरा ज्यादा होता है।

2) नारियल पानी और केले के सेवन से बचें

यदि आपको डायबिटीज या रक्तचाप की बीमारी है तो आपको नारियल पानी के सेवन से बचना चाहिए। इसके अलावा अन्य फल जैसे केला, पपीता आदि से भी दूरी बनाकर ही रखना आपके लिए फायदेमंद है। क्योंकि ये फल ब्लड मे ग्लूकोज की मात्रा को अचानक से बढ़ा देते हैं, जो कि सर्जरी के बाद हार्ट के लिए खतरनाक है।

3) गुर्दे के समस्या के लिए

यदि आपको किडनी से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या है तो आपको प्रोटीन की ज्यादा मात्रा लेने से बचना चाहिए। ज्यादा प्रोटीन के सेवन से आपके किडनी पर प्रेशर बढ़ता है जिससे आपकी स्थिति खराब हो सकती है। इससे आपके हृदय के स्वास्थ्य पर भी दबाव पड़ता है।

4) बाहर का खाना न खाएं

हार्ट सर्जरी के बाद कम से कम तीन महीने तक बाहर का खाना खाने से बचें। फिर भी यदि बाहर जाना ही पड़ जाए तो आप सीमित मात्रा मे खाएं और ऑयली फूड के सेवन से बचें। आप महीने मे एक बार या 15 दिन में एक बार बाहर खा सकते हैं लेकिन अपने हृदय के स्वास्थ्य को ध्यान मे रखते हुए।

5) लिक्विड फूड लें

सर्जरी के बाद शुरुआत के दो दिनों तक डाइट मे लिक्विड फूड लें। और उसके बाद अपने डाइट में लिक्विड फूड की मात्रा को बढ़ाते जाएं। लिक्विड फूड मे सूप और स्टार्च युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें क्योंकि यह आसानी से पच जाता है। इसके एक सप्ताह बाद दिन में 4 से 5 बार मे थोड़ा-थोड़ा भोजन करना शुरू करें। इससे आपको पर्याप्त मात्रा में भोजन भी मिल जाएगा और आप कैलोरी की कम मात्रा का सेवन करेंगे। ध्यान रखें कि आपकी डाइट में प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा हो और कार्बोहाइड्रेट और फैट को कम मात्रा मे लें।

 
Back to top button