पाकिस्‍तान: हाफिज सईद पर दर्ज किया आतंकवाद वित्‍तपोषण का केस, भारत ने कहा…

पाकिस्‍तान ने अपनी जमीन पर पलते आतंकवाद और उसके आकाओं पर बड़ी कार्रवाई की है. पाकिस्‍तान की ओर से आतंकी सरगना और मुंबई आतंकी हमले के मास्‍टरमाइंड जमाद-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद और उसके तीन अन्य साथियों के खिलाफ आतंकवाद के लिए धन उपलब्ध कराने के मामले में मामला दर्ज किया है. पाकिस्‍तान की प्रांतीय पंजाब सरकार ने आतंक के वित्तपोषण के आरोप मे हाफिज और उसके प्रतिबंधित संगठन के खिलाफ यह कार्रवाई की है.

हालांकि भारत ने पाकिस्‍तान की इस कार्रवाई को सिरे से खारिज कर दिया है और कहा कि इस तरह की कार्रवाई हम पहले भी देख चुके हैं. सरकारी सूत्रों ने WION से यह बात कही.

नई दिल्ली की तरफ से इस्लामाबाद से कहा गया कि वह अपने नियंत्रण वाले किसी भी क्षेत्र मे आतंकी समूहों के खिलाफ कार्रवाई करे और आतंक के वित्तपोषण पर रोक लगाए.

जमात-उद-दावा के चार मुख्य सदस्य, जिन पर यह कार्रवाई की गई है वे हैं, हाफिज मोहम्मद सईद, अब्दुल रहमान मक्की (हाफिज सईद का बहनोई), आमिर हमजा और मोहम्मद याहया अजीज.

होंडुरस: मछली पकड़ने की नाव पलटी, 26 लोगों की मौत

वहीं, हाफि‍ज की जिन प्रमुख ट्रस्‍टों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई हैं, वह हैं- – दावत इरशाद ट्रस्ट, मोअज़ बिन जबल ट्रस्ट, अल-अनफाल ट्रस्ट, अल-मदीना फाउंडेशन ट्रस्ट और अल-हम्द ट्रस्ट जो लाहौर, गुजरांवाला और मुल्तान जैसे प्रमुख पाकिस्तानी शहरों से काम कर रही हैं.

Back to top button