हाफिज के बाद बौखलाया मसूद अजहर, बोला- हिंदुस्तान को सिखाएंगे सबक

जैश ए मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर ने एक बार फिर नया आॅडियो जारी कर भारत के खिलाफ जहर उगला है। मसूद अहर ने आॅडियो के द्वारा भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कर रहा है। मसूद कह रहा है कि अगर पाकिस्तानी सरकार उन पर लगे हुए प्रतिबंध हटा देती है, तो उसके कश्मीरी मुजाहिद्दीन हिंदुस्तान को सबक सिखा सकते हैं।
दरअसल मसूद अजहर ने नए ऑडियो में कहा कि सरकार 6 महीने के लिए सभी बंदिशे हटा ले तो हम इंडिया को उसी की भाषा में जवाब देंगे। उसने कहा कि हिंदुस्तान ऊपर-ऊपर से धमकी देता है, लेकिन खुद भी खौफ से भरा है। वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच शुरू हो रही बातचीत की कोशिशों पर भी मसूद अजहर ने टिप्पणी की। उसने कहा कि भारत की ताकतवर लॉबी के दबाव में ही पाकिस्तानी सरकार भारत के साथ बात करती है।
via
प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोलते हुए उसने कहा कि अच्छा हुआ कि मोदी भ्रष्टाचार के इल्जाम में फंसा हुआ है। भारत के सेना प्रमुख के बारे में JeM के सरगना ने कहा कि अब मोदी ने आर्मी चीफ को आगे कर दिया है, वो पाकिस्तान को धमकियां दे रहा है। उसने कहा कि हम हिंदुस्तान और पाकिस्तान की जंग नहीं चाहते हैं, हमारे मुजाहिद्दीन सिर्फ हिंदुस्तान को सबक सिखाते हैं। भारत में चल रही सर्जिकल स्ट्राइक पर बहस को भी मसूद अजहर ने अपने ऑडियो का मुद्दा बनाया। उसने कहा कि हिंदुस्तान अपने लोगों का हौंसला संभालने के लिए झूठी सर्जिकल स्ट्राइक का सहारा ले रहा है।





