हाथ का अंगूठा कटने पर, इस शख्स के लगाया गया पैर का अंगूठा

हाल में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमे हाथ का अंगूठा कट जाने पर वहा पर पैर का अंगूठा लगाय गया. यह मामला ऑस्ट्रेलिया का है जहा पर एक एक पशुपालक के पैर के अंगूठे को हाथ के अंगूठे की जगह पर ट्रांसप्लांट किया गया है.हाथ का अंगूठा कटने पर, इस शख्स के

घटना के बारे में बताय गया है कि 20 साल के ज़ैक मिशेल पशुपालक है. जब वे खेत में काम कर रहे थे, तब एक बैल ने उनके अंगूठे को बुरी तरह कुचल दिया था. जिसके बाद उन्होंने मौजूदा ऑपरेशन से पहले दो बार डॉक्टरों को दिखाकर उनके हाथ के कुचले हुए अंगूठे को ही फिर से जोड़ने की कोशिश की गयी. लेकिन डॉक्टर की यह कोशिश नाकाम रही. जिसके बाद पैर का अंगूठा हाथ में लगाने का निर्णय लिया गया. आठ घंटे का लंबा ऑपरेशन करने के बाद इसमें सफलता मिली.

ऑपरेशन करने वाले प्लास्टिक सर्जन डॉक्टर सीन निकलीन ने कहा कि इसमें कोई अचरज नहीं कि इसमें इतना वक्त लगा. यह थोड़ा अजीब आइडिया था क्योंकि मिशेल नहीं चाहते थे कि उनके शरीर का दूसरा भाग क्षतिग्रस्त हो. हालांकि चार उंगलियां होने से भी बहुत फ़र्क़ नहीं पड़ता लेकिन हाथ से आप बहुत सारे काम करने से वंचित हो जाते हैं. ऐसे में यह ऑपेरशन कर उनके पैर के अंगूठे को हाथ में लगाया गया.

Back to top button