हाईकोर्ट ने सभी ईवीएम मशीनों को किया सील, भाजपा प्रत्याशी सहित, अन्य 3 को भेजा नोटिस…

देहरादून। विकासनगर से कांग्रेस उम्मीदवार नवप्रभात ने कुछ समय पहले ईवीएम में गड़बड़ी को लेकर उत्तराखंड हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी जिसके बाद हाईकोर्ट ने विकासनगर विधानसभा की सभी ईवीएम सील करवा ली हैं। कोर्ट ने इन सभी मशीनों को ज्यूडिशियल कस्टडी में रखने के आदेश दिए हैं। साथ ही, कोर्ट ने इस सीट से चुनाव जीतने वाले भाजपा के मुन्ना सिंह चौहान, चुनाव आयोग, राज्य चुनाव आयोग और प्रमुख सचिव को नोटिस भेज 6 हफ्ते में जवाब भी मांगा है।

ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कोर्ट में दाखिल की थी याचिका
दरअसल, कांग्रेस उम्मीदवार नवप्रभात भी विकासनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे थे। 11 मार्च को आए परिणाम के अनुसार, भाजपा उम्मीदवार मुन्ना सिंह चौहान ने नवप्रभात को 6418 वोटों से मात दी थी जिसके बाद कांग्रेस उम्मीदवार ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाया था।
यह भी पढ़े: योगीराज में अखिलेश को हो सकती है जेल, लैपटॉप घोटाले का हुआ बड़ा खुलासा, सपा पार्टी में मचा हड़कंम
हाई कोर्ट ने इस याचिका पर गुरुवार को सुनवाई के बाद भाजपा प्रत्याशी समेत अन्य लोगों को नोटिस भेजा है। साथ ही, इस मामले में कोर्ट ने सबसे 6 हफ़्तों के अंदर भेजे गए नोटिस का जवाब मांगा है।





