अगर नही किये है हवाई सफर तो इस ‘सावन स्पेशल’ ऑफर का उठाये लाभ, मात्र 799 रु में…

मानसून सेल ऑफर के तहत देश की अधिकांश विमानन कंपनियों में ऑफर्स देने की होड़ सी मची हुई है। विस्तारा, स्पाइसजेट और इंडिगो के बाद अब एयर इंडिया ने भी सस्ते हवाई सफर की पेशकश की है। सरकारी विमानन कंपनी ने क्षेत्रीय उड़ानों के लिए मात्र 706 रुपए में टिकट की पेशकश की है।

 हवाई सफर तो इस 'सावन स्पेशल' ऑफर

क्या है ऑफर : 

एयर इंडिया ने यह ऑफर अपनी ‘सावन स्पेशल’ सेल के तहत पेश किया है। इस ऑफर के अंतर्गत आपको 17 जून से 21 जून के बीच फ्लाइट बुक करानी होगी। इन टिकट पर आप 1 जुलाई से 20 सितंबर तक यात्रा कर पाएंगे।

कंपनी ने ट्वीट के जरिये दी जानकारी : 

एयर इंडिया ने अपने ट्विटर हैंडल और वेबसाइट के जरिए यह जानकारी दी। मॉनसून सेल के मामले में एयर इंडिया बाकी एयरलाइंस को टक्कर दे रहा है।

कहां से बुक करा सकते हैं टिकट : 

आप इन टिकिटों की बुकिंग एयर इंडिया बुकिंग ऑफिस, वेबसाइट्स, ऐप और ऑथराइज्ड ट्रैवल एजेंट्स से करा सकते हैं। यह ऑफर डोमेस्टिक नेटवर्क के चुनिंदा सेक्टर्स पर उपलब्ध है।

GST काउंसिल ने कारोबारियों को रिटर्न भरने के लिए…

एयर इंडिया से पहले स्पाइस जेट दे चुका है ऑफर :

आपको बता दें कि एयर इंडिया से पहले स्पाइसजेट ‘स्पाइसी समर सेल’ का ऐलान कर चुका है जिसमें टिकट 799 रुपए से शुरू हैं। वहीं इंडिगो कुछ चुनिंदा सेक्टर्स पर 899 रुपए से टिकट दे रहा है। गोएयर के ऑफर्स भी 899 रुपए से शुरू हो रहे हैं। एविएशन सेक्टर में नई एंट्री विस्तारा के ऑफर्स 849 से शुरू हैं।

Back to top button