हरियाणा BJP अध्यक्ष बराला के बेटे ने की छेड़छाड़, जा सकती है कुर्सी, पीएम नाराज


सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने मामले की पूरी जानकारी ली है। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने भी मामले का संज्ञान लिया है। मामले के मीडिया में तूल पकड़ लेने, गंभीर अपराध के बावजूद आरोपी को थाने से ही जमानत मिल जाने और पूरे प्रकरण में हरियाणा सरकार की ओर से दबाव डाले जाने संबंधी आरोपों ने पार्टी नेतृत्व को असहज कर दिया है।
यह भी पढ़ें– बाप रे बाप ! प्लेन में छुपके सेक्स करते पकड़ी गई ये एक्ट्रेस
नेतृत्व की ओर से इस मामले में राज्य सरकार को सतर्कता बरतने और किसी का बचाव न करने का सख्त निर्देश दिया गया है। यह भी कहा गया है कि राज्य सरकार की ओर से ऐसा कुछ भी न कहा जाए जिससे उसकी ओर से दबाव डाले जाने का रत्ती भर से संदेश जाता हो।
पार्टी के एक वरिष्ठ महासचिव के मुताबिक, बराला का भविष्य पुलिस जांच से तय होगा। अब तक जिस तरह की जानकारी मिली है, उससे निश्चित रूप से उनका बचाव करना मुश्किल है। चूंकि युवती की शिकायत पर आरोपी को मौके पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उस दौरान बराला के बेटे और उसके साथी के शराब पीने की बात सामने आई है।
ऐसे में पार्टी की ओर से किसी भी सूरत में इनका बचाव नहीं किया जाएगा। उक्त महासचिव ने स्वीकार किया कि नेतृत्व की ओर से इस मामले में राज्य सरकार को सख्त हिदायत दी गई है।





