हमेशा थकान महसूस करते है तो खाने में शामिल करें ये चीजें

कई लोग ऐसे है जो समय पर खाना खाने और फलों का सेवन करने के बाद भी थकान महसूस करते है. इस कारण आहार में प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों की कमी होना भी है. किसी बीमारी होने के साथ हमारा इम्यून सिस्टम भी प्रभावित होता है. इस स्थिति में दिमागी तौर पर कमजोर और चिड़चिड़ा होना लाजमी है.

हमेशा थकान महसूस करते है तो खाने में शामिल करें ये चीजें

अगर ऐसा कुछ आपके साथ हो रहा है तो दिए गए सुझावों पर अमल करे. अपने व् अपने बच्चो के आहार में सलाद और दूध को शामिल करे. हरी और पत्तेदार सब्जियों का अधिक सेवन करे. मौसमी फलों और सब्जियों को बिलकुल नजरअंदाज न करे. पालक को खाने में शामिल करे, इससे दिमाग तेज होता है.

बाहर के खाने से शरीर में आलस्य फैलता है. नाश्ते में दही का सेवन करे. दही में मौजूद एमिनो एसिड तनाव को दूर करता है. यदि आप नॉनवेज खाते है तो खाने में चिकन और फिश शामिल करे. अंडा प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स है, इसे भी खाने में या नाश्ते में शामिल करे.

Back to top button