हनीमून मानने गये कपल ने कुछ ऐसा जानकर चौक जाओगे आप

अक्सर शराब के नशे में लोग अजीब हरकतें कर देते हैं. लोग कभी इतनी पी लेते हैं कि वाहियाद हरकत करते हैं और कभी कुछ ऐसी कर देते हैं जिसे देखकर हैरानी भी होती हैं और हम अपनी हंसी भी नहीं रोक पाते हैं. आज हम आपको एक और अजीब किस्सा बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आपको हैरानी होगी और आप भी यही कहेंगे कि नशे में ऐसा कौन करता है भला. आपने कभी नहीं सुना होगा कि नशे की हालत में किसी कपल ने होटल ही ख़रीदा डाला. अब ये कैसे हुआ आइये जानते हैं. 
मामला श्रीलंका का है जहां पर एक शादीशुदा ब्रिटिश जोड़ा गिना लायनस और मार्क ली हनीमून मनाने गए थे. ये कपल जिस होटल में ठहरा हुआ था उसी होटल को खरीद लेने का फैसला ले लिया. खबर के अनुसार ये खबर श्रीलंका के तांगाले में गिना और मार्क को पता चला कि जिस होटल में वो ठहरे हुए हैं उसकी लीज जल्द ही पूरी होने वाली है तो उन्होंने इसे खरीदने का फैसला ले ही लिया. इतना ही नहीं उन्होंने इस होटल का हिसाब भी लगा लिया और एक प्लान भी बना लिया जिससे वो इस होटल को खरीद पाएं.
गिना लायनस और मार्क ली ने होटल मालिक को इस होटल के बदले 30000 पाउंड यानी करीब 29 लाख रुपए का ऑफर भी दिया. इसके बाद होटल के मालिक ने इसे स्वीकार कर लिया. होटल खरीदने के लिए उन्होंने15 हजार पाउंड पहले साल और बाकी के 15 हजार पाउंड दूसरे साल देने की बात की और इसके बाद डील फिक्स. ये दोनों ब्रिटेन के रहने वाले हैं लेकिन उनके घरवालों को ये फैसला पसंद नहीं आया, लेकिन उन्होंने इस फैसले को नहीं बदला. जुलाई में गिना और मार्क इस होटल के मालिक बन गए और उन्होंने इसका नाम बदलकर लकी बीच तंगाले रख दिया.





