हड्डियों की कमज़ोरी आपको बना सकती है लाचार…

उम्र के साथ शरीर में हड्डियां कमज़ोर होने लगती हैं. कैल्शियम, कॉपर आदि अनेक ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो कि हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए जरुरी होते हैं. इनकी कमी से ही कई बार आपको हड्डियों की परेशानी होने लगती है. खाद्य पदार्थों में पोषक तत्वों की कमी, शारीरिक कार्य ना करना, तनाव बढ़ने आदि की समस्या के कारण हड्डियां कमजोर हो जाती है. हड्डियों की कमजोरी दूर करने के लिए आप घरेलू उपाय इस्तेमाल कर सकते हैं. आज हम इसी के बारे में कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें आप अपना सकते हैं.

* टोफू का सेवन करें- टोफू को सोयापनीर भी कहा जाता है. इसमें पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन बी12 होता है जो हड्डियों की कमजोरी को दूर करता है.

* सूर्य की धूप लें- सुबह-सुबह सूर्य की किरणों में हानिकारक यूवी किरणें नहीं होती है. सुबह 10 मिनट तक सूर्य की धूप लेने से शरीर को विटामिन डी मिलता है जो कि कैल्शियम के अवशोषण के लिए फायदेमंद होता है. इसलिए सुबह की धूप लेने से हड्डियों की कमजोरी दूर होती है.

* पालक का जूस– हरी सब्जियां सेहत के लिए फायदेमंद होती है. पालक में कैल्शियम और मैग्नीशियम पर्याप्त मात्रा में होता है इसलिए पालक का जूस पीने से हड्डियों की कमजोरी दूर करने में मदद मिलती है.

* एक्सरसाइज- बहुत बार फिजिकल एक्टिविटी ना करने से भी हड्डियों में कमजोरी आ जाती है. रोजाना एक्सरसाइज करें जिससे शरीर और हड्डियों को मजबूती मिलती है.

* विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थ – विटामिन सी एक महत्वपूर्ण एंटी-ऑक्सीडेंट होता है जो कि अस्थियों के विकास में मदद करता है. विटामिन सी ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है और हड्डियों को कमजोर होने से बचाता है. हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन फायदेमंद होता है.

Back to top button