हंसराज हंस ने चुनावी सभा में किया विंग कमांडर अभिनंदन का जिक्र, एयर स्ट्राइक पर की PM मोदी की तारीफ

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली आरक्षित सीट से चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवार हंसराज हंस ने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान का जिक्र किया। प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि यह नरेंद्र मोदी की विदेश नीति का कमाल है अभिनंदन आज हमारे सामने हैं। हंसराज ने कहा कि ‘ हम सोचते थे कि पहले जैसे डिलेय(देर) हो जाएगा, या ना हो सरबजीत जैसे उनको भी फांसी पर लगा दें, बहुत पापी, बेइमान देश है पाकिस्तान..

हंसराज ने कहा कि पीएम मोदी ने विश्व भर में घूम-घूमकर जो कूटनीतिक रिश्ते बनाये थे उससे विंग कमांडर को वापस भारत लाने में मदद मिली।

उन्होंने कहा कि विदेश नीति, डिप्लोमैटिक पॉलिसी, हिडेन पॉलिसी जो हमारे बब्बर शेर(नरेंद्र मोदी) ने बनाई थी उसकी का नतीजा रहा कि अमेरिका, कनाडा, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया यहां तक की अरब देशों ने भी पाकिस्तानी प्रधानमंत्री से कहा कि हिंदुस्तान की धरती पर अब बब्बर शेर का राज आ गया है जिसका नाम नरेंद्र मोदी है, इसलिए विंग कमांडर को जल्द से जल्द रिहा कर दो नहीं तो तुम्हारा नामो निशान दुनिया से मिटा देगा।

बता दें कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, कोई भी राजनीतिक दल या नेता चुनाव में सेना के नाम पर वोट नहीं मांग सकता। अगर कोई ऐसा करता है तो उसे चुनाव आचार संहिता उल्लंघन माना जाएगा।

Back to top button