स्विट्जरलैंड में बनाया गया दुनिया का पहला उड़ने वाला स्कूटर

आजतक आपने स्कूटर को जमीन पर चलते देखा होगा, लेकिन क्या कभी स्कूटर को हवा में उड़ते हुए देखा है. अगर नहीं देखा तो अब तैयार हो जाएं. शायद आपको भरोसा ना हो, लेकिन ये बिल्कुल सच है. स्विट्जरलैंड के रहने वाले जेवियस राॅसेट ने ये कारनामा कर दिखाया है. उसने एक ऐसा स्कूटर बनाया है जो हवा से बातें करता है.स्विट्जरलैंड में बनाया गया दुनिया का पहला

जेवियस अपने इस स्कूटर से दुनिया घूमना चाहते हैं. उन्होंने 400 दिनों में 50 देशों के सफर का लक्ष्य रखा है. रविवार को उन्होंने सियाॅन से उड़ान भरी.

अपने सफर के दौरान वह लगभग 80 हजार किलोमीटर का सफर तय करेंगे. वह इससे पहले 300 दिन  प्रशांस महासागर के ऐसे आइलैंड पर भी बिता चुके हैं, जो पूरी तरह निर्जन है. यहां वह अकेले थे.

Back to top button