स्वास्थ्य को इस तरह फायेदेमंद है सीताफल के बीज

आपको बता दें सीताफल के बीज के कई फायदे हैं। हम जब इसकी सब्जी घर में बनाते हैं तो इसके बीज निकालकर फैंक देते हैं। लेकिन हमें यह नहीं पता होता कि इसमें भरपूर मात्रा में आयरन, मैगनीशियम, फायबर, जिंक, कॉपर और कैलोरी पाई जाती है। नींद में सहायक-अगर आप नींद न आने की समस्‍या से ग्रस्‍त है तो सीताफल के बीज उसके लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें एमिनो एसिड ट्रिप्टोफन की मौजूदगी शरीर में सेरोटोनिन को परिवर्तित कर गहरी नींद में मदद करता है।

ऐसे फायदे पहुंचाएगा सीताफल के बीज 

जानकारी के अनुसार विशेषज्ञों के मुताबिक सीताफल के बीज हृदय रोगियों के लिए बहुत लाभदायक होते है। सीताफल के बीज मैग्‍नीशियम का एक सबसे अच्छा स्रोत है जो कि दिल के उपचार में मदद करता है इसलिए दिल की समस्‍याओं से पीड़‍ित लोगों को सीताफल के बीजों का सेवन करना चाहिए। मिनरल जिंक का एक अच्छा स्रोत सीताफल के बीज भी होते है जो कि पुरुष स्‍वास्‍थ्‍य के लिए भी बहुत लाभदायक होता है।

और भी है कई फायदे 

इसी के साथ जिन लोगों में एनर्जी का लेवल कम होता है उन लोगों के लिए सीताफल के बीज बहुत बढ़िया काम करते हैं। इन बीजों के खाने से शरीर में रक्त और ऊर्जा के निर्माण में मदद करता है। सीताफल के बीजों में पर्याप्त मात्रा में जिंक पाया जाता है। यह रोग प्रतिरोधी सिस्टम को बेहतर बनाने में कारगर होता है और वायरल, सर्दी-खांसी-जुकाम जैसे संक्रमणों से सुरक्षित रखता है। डिप्रेशन दूर करने में भी मददगार होता है।

Back to top button