स्मृति ईरानी ने अपनाया पीएम मोदी का आइडिया और अपने मंत्रालय को…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक अपील पर खादी के कपड़ों की बिक्री में काफी उछाल आ गया था, या यूं कहें कि खादी ट्रेंड में आ गया है. अब उन्हीं के मंत्रिमंडल की सदस्य स्मृति ईरानी ने एक ट्वीट के दम पर अपने मंत्रालय को फायदा पहुंचा गईं
केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को सूती कपड़ों (Cotton) को प्रमोट करने के लिए सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर एक पोस्ट किया, जो चंद मिनटों में वायरल हो गया. स्मृति ने गर्मी के बहाने सूती को ट्रेंड में लाने के लिए कॉटन की साड़ी में एक फोटो पोस्ट की और लिखा, ‘मैं #CottonIsCool लुक में गर्मी और कॉटन इंडस्ट्री को सेलिब्रेट कर रही हूं. आपका #CottonIsCool लुक क्या है? केंद्रीय मंत्री के इस ट्वीट का तत्काल असर दिखा, नेता, अभिनेता, क्रिकेटर, पत्रकार से लेकर कई नामचीन हस्तियों ने सूती के कपड़ों में अपनी तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट कर दी. आइए कुछ हस्तियों के कॉटन कपड़ों में ट्वीट किए गए कपड़ों पर नजर डालें.


















