स्मार्टफोन Realme 3 Pro के कैमरा सैंपल देखें यहां, पढ़ें क्या होंगे स्पेसिफिकेशन्स

 Realme स्मार्टफोन निर्माता कंपनी के सीईओ माधव सेठ ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Realme 3 Pro के कैमरा सैंपल अपने Twitter हैंडल पर शेयर किए हैं। ऑनलाइन रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐसा लग रहा है की माधव Realme 3 Pro की कैमरा क्वालिटी को लेकर काफी कॉन्फिडेंट हैं। यह पोस्ट कंपनी के Realme 3 के एक हफ्ते के लॉन्च के बाद की गई है।

ट्वीट में माधव ने तीन कैमरा सैम्पल्स पोस्ट किए हैं। उन्होंने डिवाइस की कैमरा क्वालिटी को लेकर प्रश्न पूछा है। इसमें दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टेडियम की पिक्चर भी है। उन्होंने Realme फैंस को ट्वीट रीट्वीट करने भी बोला है। इससे लॉन्च के समय माधव के साथ स्टेज पर रहने का मौका मिल सकता है। माधव की इस पोस्ट में देखा गया है की इसमें मतदाता हटा दिया गया है। इससे पिक्चर्स को रिजोल्यूशन नहीं देखा जा सकता। हालांकि, इसपर भी एक आई एक रिपोर्ट के अनुसार ऐसा माना जा रहा की रियर कैमरा का रिजोल्यूशन 12MP से ज्यादा का है। ऐसा भी माना जा रहा है की पिक्चर HDR मोड में ली गई है। लेकिन फिर भी अभी कंपनी ने आधिकारिक तौर से कुछ रिवील नहीं किया है तो यह सब अनुमान ही लगाया जा रहा है। Realme 3 Pro की जिन डिटेल्स के बारे में हम सुनिश्चित हैं वो यह है की फोन Xiaomi Redmi Note 7 Pro को टक्कर देगा।

Realme 3 Pro के संभावित फीचर्स: Realme 3 Pro के अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट 4GB+32GB, 4GB+64GB और 4GB+128GB में लॉन्च किए जा सकते हैं। कुछ समय पहले ही Realme 3 Pro को भारत में NBTC और BIS के सर्टिफिकेशन डाटाबेस में स्पॉट किया गया था।

Realme 3 Pro की नई लीक्स के मुताबिक, इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें हाई एंड स्मार्टफोन OnePlus 6T की तरह ही कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। फोन के बैक में Sony IMX519 कैमरा सेंसर का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसका इस्तेमाल OnePlus 6T में किया गया है। साथ ही, यह स्मार्टफोन अप्रैल के तीसरे सप्ताह में लॉन्च किया जा सकता है। फोन के बैक में 16+2 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा सेट अप दिया जा सकता है। वहीं, फोन के फ्रंट में 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। फोन में 4,000 एमएएच की दमदार बैटरी दी जा सकती है।

Back to top button