स्मार्टफोन खरीदने के लिए कर रहे हैं इंतजार, तो यहां मिल रही है 4,500 रुपये की छूट

डेस्कः स्मार्टफोन खरीद ने के लिए अगर आप किसी ऑफर के इंतजार में है तो ये पोस्ट आपके लिए है आपको बता दें दो शानदार स्मार्टफोन ऑफर लाने जा रहे हैं। जी हां वीवो के वी11 प्रो और ऑनर के ऑनर 9एन में 4,500 रुपये की छूट मिल रही है।

बात करें अगर Vivo V11 Pro की तो इस फोन को 25,990 रुपये में पेटीएम मॉल पर बेचा जा रहा है, लेकिन इस फोन के साथ आप 4,600 तक की छूट भी ले सकते हैं। इस तरह Vivo V11 Pro आपको 20,990 रुपये का पड़ेगा।

वीवो वी11 प्रो में 6.41 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2340 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसके अलावा वीवो वी11 प्रो में एंड्रॉयड ओरियो 8.1, ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 512 जीपीयू, 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिलेगी जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक लेंस 12 मेगापिक्सल का f/1.8 अपर्चर वाला और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 25 मेगापिक्सल का है। दोनों कैमरे में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सपोर्ट और एलईडी फ्लैश लाइट मिलेंगी।

Honor 9N के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 13,990 रुपये है और पेटीम मॉल पर इस फोन के साथ 3,500 रुपये की छूट मिल रही है। इस फोन के साथ भी छूट लेने के लिए ICICI बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करना होगा। इस तरह आपको 10 फीसदी की छूट मिलेगी। साथ ही आप फोन के साथ मिलने वाले MOB1 प्रोमोकोड को इस्तेमाल करके 2,099 रुपये का कैशबैक ले सकते हैं।

हॉनर 9N में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.0, 5.84 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले, ऑक्टाकोर हाईसिलिकन किरिन 659 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए माली T830-MP2 GPU, 3GB/32GB और 4GB/128GB वेरियंट में मिलेगा। स्टोरेज कोे 256GB तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। फोन में फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का दिया गया है।

Back to top button