स्पेन और भारत ने सात मुद्दों पर बातचीत करके किए दस्तखत

जोरमैड्रिड: बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्पेन में थे, जहाँ उन्होंने स्पेन की कंपनियों को भारत के बुनियादी ढांचे, पर्यटन, ऊर्जा और रक्षा क्षेत्रों में निवेश का न्योता दिया. इसके अलावा स्पेन के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मारियानो राजोय से मोनक्लोआ पैलेस में विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की. उसके बाद दोनों देशों के बीच सात समझौतों पर दस्तखत हुए .

स्पेन और भारत ने सात मुद्दों पर बातचीत करके किए दस्तखत

बता दें कि स्पेन के प्रधानमंत्री मारियानो राजोय से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ सहयोग बढ़ाने की अपील करते हुए कहा कि दोनों देश इस समय सुरक्षा संबंधी चुनौतियों से लड़ रहे हैं. बता दें कि जो सात समझौते हुए उनमें साइबर सुरक्षा में सहयोग, नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में मदद, अंग प्रत्यारोपण में तकनीकी सहायता, नागरिक विमानन का विकास, भारतीय विदेश सेवा संस्थान और डिप्लोमैटिक एकेडमी ऑफ स्पेन के बीच सहयोग, सजायाफ्ता लोगों का हस्तांतरणऔर राजनयिक पासपोर्टधारकों को वीजा छूट शामिल हैं.

ये भी पढ़े: सोपोर में पुलिस की मुठभेड़ में दो घुसपैठ आतंकी ढेर

उल्लेखनीय है कि यूरोपीय संघ का सदस्य स्पेन भारत का सातवां बड़ा व्यापारिक साझेदार होने के अलावा 12वां सबसे बड़ा निवेशक देश भी है. वर्ष 2016 में दोनों देशों का कुल व्यापार 5.27 अरब डॉलर (340 अरब रुपये) का हुआ था. भारत में 200 से ज्यादा स्पेनिश कंपनियां सड़क निर्माण, रेलवे, पवन ऊर्जा, रक्षा और स्मार्ट सिटी के विकास में कार्यरत हैं, जबकि भारत की 40 कंपनियां स्पेन के प्रौद्योगिकी,फार्मास्यूटिकल्स, ऑटोमोटिव व ऊर्जा क्षेत्र में कार्यरत हैं.

Back to top button