स्ट्रॉबेरी खाते ही महिला पहुँच गई अस्पताल, पूरा मामला जानकर डॉक्टर्स हुए हैरान

क्या कभी आपने सुना है कि स्ट्रॉबेरी खाकर किसी को अस्पताल जाना पड़ा हो, नहीं ना, तो आज हम आपको जिस घटना के बारे में बताने जा रहे हैं, उसके बारे में जानकार आपने होश उड़ जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न के एक अस्पताल में इसी तरह का एक अजीबो गरीब मामला प्रकाश में आया है। जिसमें एक महिला को स्ट्रॉबेरी के साथ एक सुई खा लेने के बाद अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ कि रिपोर्ट के अनुसार, महिला के स्ट्राबेरी खाने के बाद उसकी तबियत अचानक बिगड़ गई। जिसके कारण आनन-फानन में महिला को अस्पताल लाया गया। महिला के पिता का कहना है कि स्टारॉबेरी के साथ एक छोटी सी सुई चिपकी हुई थी, जिसे मेरी बेटी ने खा लिया। पता लगने पर वो काफी घबरा गई। इससे उसे काफी धक्का भी लगा।

18000 साल पुराना कुत्ते’ का शव बर्फ में दबा मिला वैज्ञानिक परेशान

महिला के पिता ने प्रेस वालों को मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि पीड़िता को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। डॉक्टरों ने एक्स-रे की पुष्टि करते हुए बताया है कि उसके गले में कुछ है जो नीचे की तरफ जा रहा है। अब डॉक्टर ऑपरेशन करके या किसी दूसरे तरीके से उस पिन को निकालने की कोशिश में लगे हुए हैं।

Back to top button